क्या आप अपना हाथ दस मिनट तक हवा में रख सकते हैं. सुनकर ही कठिन लग रहा है ना. बचपन का पनिशमेंट तो आपको याद ही होगा, किस तरह टीचर हाथ ऊपर करके खड़े होने की सजा देती थीं. महज़ 2 या 3 मिनट बाद ही हालत खराब होने लग जाती थी. ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि, भारत में एक ऐसे शख्स भी हैं जिनका हाथ कुछ घंटों या दिनों से नहीं, बल्कि 40 सालों से अधिक समय से हवा में है, तो आप क्या कहेंगे. अगर यकीन नहीं आता, तो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से हो वायरल हो रहे इस पोस्ट को देख लीजिए जवाब अपने आप मिल जाएगा.
यहां देखें पोस्ट
Amar Bharati, a Hindu Sadhu, elevated his right hand in 1973 and has steadfastly kept it raised ever since. This act is regarded by him as a manifestation of his devotion to Lord Shiva and a symbol of his mission to foster global harmony. Amar Bharati is a renowned sadhu who… pic.twitter.com/u6wn7qdjP3
— Historic Vids (@historyinmemes) May 27, 2023
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हैरान कर देगी ये भक्ति
तस्वीर में नजर आ रहे इन बाबा का नाम है अमर भारती, जिन्होंने साल 1973 में कुछ ऐसा करने का फैसला किया, जिसके बारे में हम और आप कल्पना भी नहीं कर सकते. जी हां, आज भी अमर भारती ने साल 1973 से अपना दाहिना हाथ हवा में उठाया रखा है. तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, हवा में इतने सालों से उठाए हुए हाथ की हालत क्या हो गई है. कुछ सालों में ही अमर भारती का हाथ सूख गया और त्वचा और हड्डी एक टुकड़ा बन गई. अमर भारती के इस फैसले को प्रभु के प्रति समर्पण और वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देने के उनके मिशन के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है. अमर भारती वह कर रहे हैं, जिसे कोई चाह कर भी नहीं कर सकता. उन्हें देखने वाले उनकी शक्ति भक्ति और जज्बे तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते.
कौन हैं अमर भारती
ट्विटर के हिस्टोरिक वैदिक नाम के अकाउंट से अमर भारती की तस्वीर शेयर की गई है. आपको बता दें कि, अमर भारती एक प्रसिद्ध साधु हैं, जो कुंभ मेलों और महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं. उनके जीवनकाल की बात करें तो 1970 से पहले अमर मिडल क्लास फैमिली के व्यक्ति थे, जो सामान्य जिंदगी बिताते थे. आम लोगों की तरह वो भी नौकरी करते थे. घर में पत्नी और बच्चे थे, लेकिन एक दिन वो सुबह उठे और भगवान शिव की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित करने का फैसला लिया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इंटरनेट यूजर्स बाबा की भक्ति की जमकर तारीफ कर रहे हैं. किसी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है, तो कोई पूछ रहा है कि ये सोते कैसे हैं.
ये भी देखें- दिल्ली में यहां मिल रहा है लखनवी ज़ायके का स्वाद, टूंडे कबाब की फैमिली ही सिक्रेट मसाले देती है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं