Viral Video: 20 से अधिक देशों देशों में जा चुकी एक ब्यूटी ब्रांड की फाउंडर ने भारत की ट्रिप को लेकर अपना अनुभव बताया है. कोरियन-अमेरिकन ब्यूटी एंटरप्रेन्योर Eunha करीब एक हफ्ते के लिए भारत आई हैं, जिसमें उन्होंने दूसरे दिन इंस्टाग्राम पर भारत ट्रिप को लेकर वीडियो पोस्ट किया है. मूल रूप से कोरियन महिला Eunha ने बताया कि भारत का अनुभव बिल्कुल अलग साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि किसी मार्केट को आंकड़ों से नहीं, बल्कि जमीन पर जाकर देखने से असली तस्वीर सामने आती है.
भारत का अनुभव एकदम अलग
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में Eunha ने बताया कि भारत आए उनको दो दिन हो गए. अब तक 20 से ज्यादा देशों में जा चुकी हैं, लेकिन भारत उनके लिए एकदम से बिल्कुल अलग और नया अनुभव वाला है. यहां की संस्कृति और लोगों के जीने का तरीक़ा बहुत अलग है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गुरुग्राम के एयरो सिटी में रुकी विदेशी महिला
Eunha ने गुरुग्राम के एयरो सिटी में एक शेयर्ड ऑफ़िस से वीडियो बनाया और कहा कि यहां पर मेरी कई मीटिंग्स हुईं, मैंने यहां के रिटेल स्टोर्स देखे, नायका (Nykaa) को समझा और यह देखा कि लोग यहां किस तरह पैसे खर्च करते हैं, यह सब बहुत मायने रखता है. हालांकि, मुझे अभी और भी बहुत कुछ देखना है. मेरे पास अभी 5-6 दिन और हैं. विदेशी महिला ने कहा कि अपनी आंखों से चीज़ों को देखकर मुझे एहसास होता है कि दुनिया कितनी विशाल है.
मेरे सामने कई नए मौक़े हैं, लेकिन साथ ही बहुत सारा काम भी है जिसे समझना और पूरा करना है. पहले के मुक़ाबले, अब जब मैं विदेश में रहती हूं तो एक बड़ा फ़र्क यह है कि मुझे काफ़ी ज़मीनी काम (ग्राउंडवर्क) करना पड़ता है, चाहे मैं भारत में रहूं, अमेरिका में या कहीं और. मुझे ईमेल के जवाब देने होते हैं और कई ऐसे काम करने पड़ते हैं जो अभी पूरी तरह से व्यवस्थित (systematized) नहीं हैं. इसका मतलब यह है कि मैं लगातार किसी न किसी काम में लगी हुई हूं.
यह भी पढ़ें | पॉल्ट्री फार्म में घुसा 15 फीट लंबा किंग कोबरा, दीवार बनकर खड़ा हुआ बहादुर कालिया, बचाई 3000 मुर्गियों की जान
5 दिन और भारत में रुकेगी कोरियन महिला
Eunha ने आगे कहा कि कभी-कभी यह थोड़ा थका देने वाला लगता है, लेकिन फिर भी इसे करना सार्थक है. आज मैं सुबह 6 बजे उठी, अपने ईमेल चेक किए, 7:30 बजे तक काम किया और फिर नाश्ता करने गई. मेरे उठने-सोने के समय और इस महीने तय की गई दूरी को देखें, तो यह पृथ्वी के एक चक्कर लगाने के बराबर है, इसलिए यह थोड़ा थका देने वाला तो है, लेकिन मुझे फिर भी यह पसंद है. मैं भारत में बचे हुए 5 दिनों का भी रिकॉर्ड रखूंगी. Eunha ब्यूटी ब्रांड की फाउंडर हैं और उनका eunha skincare के नाम से ब्रांड है, जो कोरिया और अमेरिका में चल रहा है. वह 2026 मिस कोरिया गैंगवोन का खिताब जीत चुकी हैं.
यह भी पढ़ें | अमिताभ बच्चन के 100 करोड़ के आलिशान बंगले 'जलसा' की तस्वीरें, लिविंग रूम, लाईब्रेरी, एंटिक कलेक्शन बहुत कुछ है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं