विज्ञापन

जिस परंपरा में सिर्फ बेटों का था हक, वहां 13 साल की तेजस्वी बनीं राजघराने की उत्तराधिकारी, पोस्ट वायरल

राजस्थान के पाली में 13 वर्षीय तेजस्वी कुमारी जोधा को पहली बार 'पाग का दस्तूर' परंपरा के तहत राजघराने का उत्तराधिकारी घोषित किया गया. यह फैसला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. पोस्ट वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

जिस परंपरा में सिर्फ बेटों का था हक, वहां 13 साल की तेजस्वी बनीं राजघराने की उत्तराधिकारी, पोस्ट वायरल
पाली में 13 वर्षीय तेजस्वी कुमारी जोधा उत्तराधिकारी घोषित
सोशल मीडिया

राजस्थान के पाली जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. महज 13 साल की तेजस्वी कुमारी जोधा को खेरवागढ़ राजघराने का उत्तराधिकारी घोषित किया गया है. खास बात यह है कि इस इलाके की पहली बार पारंपरिक 'पाग का दस्तूर' के तहत किसी बेटी को यह सम्मान मिला है. लोग इसे बदलते समय और महिलाओं के बढ़ते सम्मान की मिसाल बता रहे हैं.

13 साल की बेटी बनी राजघराने की उत्तराधिकारी

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम के viralbhayani नाम अकाउंट पर शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा गया है कि तेजस्वी कुमारी जोधा के पिता के निधन के बाद खेरवा किले में पारंपरिक 'पाग का दस्तूर' समारोह आयोजित किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार और गुलाबी पगड़ी पहनाकर उन्हें आधिकारिक रूप से राजघराने का उत्तराधिकारी घोषित किया गया. इस समारोह में बड़ी संख्या में गांव के लोग भी शामिल हुए.

परंपरा में आया बड़ा बदलाव

अब तक इस परंपरा में सिर्फ पुरुष उत्तराधिकारी को ही यह सम्मान दिया जाता था. लेकिन इस बार पहली बार एक बेटी को उत्तराधिकारी बनाया गया. इसे इलाके में एक बड़े सामाजिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है.

पढ़ाई के साथ मिली बड़ी जिम्मेदारी

तेजस्वी ने कहा कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखेंगी और साथ ही अपने पिता के सपनों को भी आगे बढ़ाएंगी. उनका कहना है कि गांव के विकास और लोगों की सेवा करना उनकी प्राथमिकता होगी.

पोस्ट पर लोगों ने दिए रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने इसे राजपूत परंपरा का गौरव बताया, जबकि कई लोगों ने कहा कि इतिहास में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. वहीं, कई लोगों ने इसे बेटियों के लिए प्रेरणादायक कदम बताते हुए तेजस्वी को शुभकामनाएं दीं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: ईमानदारी की मिसाल! होटल कर्मचारी ने लौटाए 40 लाख के सोने के गहने, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

यह भी पढ़ें: ऑफिस का AC खराब हो गया, Gen Z कर्मचारी चले गए कैफे, HR को बोला- AC ठीक होने के बाद वापस आएंगे

यह भी पढ़ें: स्पेन में आज भी वायरल हो रहा भारत का गिल्ली-डंडा, सोशल मीडिया लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Viral, Pali District
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com