भोपाल: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के सूने पड़े कटारा हिल्स स्थित घर में चोरों ने धावा बोल दिया. 27 जून की रात चोर गिरिबाला और वकील समर्थ सिंह के घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के गहने, कुछ दस्तावेज चोरी किए और फरार होने लगे. इस दौरान गश्त कर रही चार्ली वाहन पुलिस की टीम ने चोरों को देखा और उन्हें पकड़ लिया. लेकिन, शातिर चोर पुलिस से भिड़ गए और हाथापाई के बाद भाग निकले.
पुलिस सीसीटीवी से कर रही चोरों की पहचान
जानकारी के अनुसार, हाथापाई के दौरान पुलिस से बचने के लिए चोर गहने समेत चोरी किया सभी सामान मौके पर ही छोड़ गए. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की पहचान का प्रयास कर रही है. पुलिस का कहना है कि चोर कोई भी सामान ले जाने में सफल नहीं हो सके हैं. मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा.
ट्विशा केस: गिरिबाला-समर्थ को राहत नहीं, 30 जून तक ज्यूडिशियल कस्टडी मिली, जानें कोर्ट में क्या हुआ?
ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला क्या?
नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के समर्थ सिंह से हुई थी. 12 मई को ट्विशा की भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. ट्विशा के माता-पिता का आरोप था कि शादी के कुछ समय बाद से बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा के शरीर पर चोट और मारपीट के निशान मिले थे. मामले की जांच सीबीआई कर रही है. आरोपी समर्थ और जज गिरिबाला सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं