विज्ञापन

IPS अनुष्ठा कालिया का लेडी सिंघम वाला VIDEO वायरल, 'प्यार' के लिए चली आईं राजस्थान कैडर

IPS अनुष्ठा कालिया राजस्थान कैडर में 2022 बैच की अफसर हैं. उनका बीकानेर में प्रदर्शनकारियों और नेताओं से तीखी बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दिल्ली की रहने वाली अनुष्ठा कालिया ने अपने बैचमेट आईपीएस विशाल जांगिड़ से शादी की.

IPS अनुष्ठा कालिया का लेडी सिंघम वाला VIDEO वायरल, 'प्यार' के लिए चली आईं राजस्थान कैडर
IPS अनुष्ठा कालिया दिल्ली की रहने वाली हैं. अभी राजस्‍थान के बीकानेर सदर में ASP हैं.
  • IPS अनुष्ठा कालिया ने बीकानेर में बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन को काबू करने में निडर भूमिका निभाई
  • अनुष्ठा कालिया ने प्रदर्शनकारियों और स्थानीय नेताओं से कानून के दायरे में रहकर बातचीत करने के लिए सख्ती से कहा
  • भीड़ के विरोध और नारेबाजी के बावजूद अनुष्ठा कालिया ने संयम बनाए रखा और पुलिस प्रशासन के साथ डटी रहीं

IPS Anushtha Kalia: राजस्थान कैडर की 2022 बैच की तेजतर्रार आईपीएस (IPS) अधिकारी अनुष्ठा कालिया इन दिनों सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका 'लेडी सिंघम' वाला तेवर साफ नजर आ रहा है. वीडियो में कानून-व्यवस्था संभालते हुए उनकी स्‍थानीय नेताओं और प्रदर्शनकारियों के साथ तीखी नोंक-झोंक होती दिखाई दे रही है. अपनी पहली ही पोस्टिंग में उन्होंने जिस निडरता का परिचय दिया है, उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.

आईपीएस अनुष्ठा कालिया का वीड‍ियो वायरल

यह पूरा घटनाक्रम राजस्थान के बीकानेर का है, जहां बिजली कंपनी की कार्यशैली के खिलाफ लोग ने रात को सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन कर रहे थे. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर बीकानेर सदर एएसपी (ASP) के तौर पर आईपीएस अनुष्ठा कालिया पुलिस बल के साथ पहुंचीं. महिला पुलिस अधिकारी को देखते ही प्रदर्शनकारी और तेज आवाज में नारेबाजी करने लगे. इसी बीच, प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे स्‍थानीय नेता भगवान सिंह के साथ आईपीएस अनुष्ठा कालिया की सीधी भिड़ंत हो गई. 

यह भी पढ़ें-  IAS परी बिश्नोई ने दिखाई ग्राउंड रियलिटी, बताया पहाड़ों में ड्यूटी करना कितना मुश्किल?

नेताओं और आईपीएस के बीच बातचीत 

1 मिनट 52 सेकंड के इस वायरल वीडियो में युवा आईपीएस अधिकारी अनुष्ठा कालिया बेहद संजीदगी और सख्त लहजे में प्रदर्शनकारियों से कानून के दायरे में रहकर बात करने को कहती नजर आ रही हैं. दोनों के बीच की बातचीत कुछ इस तरह रही.

  • आईपीएस अनुष्ठा: आराम से बात करें आप पहले.
  • प्रदर्शनकारी: क्या आप हमसे बात करने आई हैं?
  • आईपीएस अनुष्ठा: आप अपनी आवाज नीचे रखें. आप हैं कौन?
  • प्रदर्शनकारी: मैं भगवान सिंह हूं.
  • आईपीएस अनुष्ठा: आपका रोज का यही काम है.

नारेबाजी के बीच भी आईपीएस अनुष्ठा कालिया डिगी नहीं 

इस तीखी बहस के बाद माहौल और गरमा गया. अन्य प्रदर्शनकारी भी एक साथ चिल्लाने लगे कि बिजली कंपनियों की लापरवाही से जनता त्रस्त है और यह उनका रोज का नाटक है. इस पर आईपीएस कालिया ने बेहद शांत रहकर कहा कि पहले आप लोग शांत हो जाइए, तभी कोई बातचीत संभव है. हालांकि, शांत होने के बजाय प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए और अफसर के सामने ही 'पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद' के नारे लगाने लगे. इस भारी दबाव और नारेबाजी के बीच भी आईपीएस अनुष्ठा कालिया डिगी नहीं और पूरी हिम्मत के साथ भीड़ के सामने डटी रहीं.  

ips anushtha kalia lady singham bikaner viral video vishal jangid

ips anushtha kalia lady singham bikaner viral video vishal jangid

युवा अधिकारी सिलेक्ट होकर आने पर खुशी

इसी बीच, एक प्रदर्शनकारी ने तंज कसते हुए कहा, "मैम, हमें बहुत खुशी होती है जब आप जैसे युवा अधिकारी सिलेक्ट होकर आते हैं, लेकिन आपका यह व्यवहार सही नहीं है कि 'इनकी फोटो खींचो'. यह आपकी रोज की आदत है बोलना."

इस पर आईपीएस अनुष्ठा ने दोटूक जवाब दिया, "मेरा व्यवहार कहीं से भी गलत नहीं था...". अभी वे अपनी बात पूरी भी नहीं कर पाई थीं कि भीड़ फिर से चिल्लाने लगी. इस पर उन्होंने कड़े लहजे में कहा, "मेरी भी बात सुन लीजिए." इतना सुनते ही प्रदर्शनकारी भड़क गए और बोले, "आप चिल्लाओ मत, चिल्लाना हमें भी आता है." इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी तेज कर दी. 

ips anushtha kalia service record Rajasthan Police

आईपीएस अनुष्ठा कालिया जानिए कौन हैं?

राजस्‍थान में युवा आईपीएस अनुष्ठा कालिया मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं. 
अनुष्ठा कालिया का जन्म 18 नवंबर 1997 को हुआ था.
संघ लोक सेवा आयोग  की सिविल सेवा परीक्षा 2021 पास की. 
अनुष्ठा कालिया  अखिल भारतीय स्तर पर 143वीं रैंक हासिल हुई.
यूपीएससी पास की उनकी उम्र महज 24 साल की थी. 
बीटेक की डिग्री धारक अनुष्ठा कालिया की राजस्थान पुलिस में यह पहली पोस्टिंग है.
22 अक्टूबर 2025 से बीकानेर सदर एएसपी के पद पर सेवाएं दे रही हैं. 

बैचमेट IPS विशाल जांगिड़ से शादी के ग्राउंड पर 3 सितंबर 2025 को उनका कैडर बदलकर AGMUT से राजस्थान कर दिया गया.

आईपीएस विशाल जांगिड़ से शादी और कैडर ट्रांसफर

यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद अनुष्ठा कालिया को शुरुआत में केंद्र शासित प्रदेशों का 'एजीएमयूटी' (AGMUT) कैडर आवंटित हुआ था. हालांकि, उन्होंने अपने बैचमेट और आईपीएस अधिकारी विशाल जांगिड़ से शादी की. विवाह के आधार पर 3 सितंबर 2025 को उनका कैडर बदलकर एजीएमयूटी से राजस्थान कर दिया गया.

अनुष्ठा और विशाल दोनों ही 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और दोनों ने हैदराबाद स्थित पुलिस अकादमी में एक साथ ट्रेनिंग पूरी की है. यही वजह है कि प्रशासनिक गलियारों में इनकी शादी को एक खूबसूरत 'लव मैरिज' के तौर पर देखा जाता है.

अनुष्ठा के पति, आईपीएस विशाल जांगिड़ ने भी यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 173वीं रैंक हासिल की थी. वे मूल रूप से राजस्थान की राजधानी जयपुर के रहने वाले हैं. वर्तमान में विशाल जांगिड़ भी बीकानेर में ही तैनात हैं और कमांडेंट, 10वीं बटालियन, आर.ए.सी. (RAC) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ें-  एक पर‍िवार में पांच IPS: दादा को देख 2 पोती भी बनीं आईपीएस, मिनी शुक्ला को भोपाल की कमान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bikaner, Rajasthan News, IPS, Delhi, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com