विज्ञापन

'महान प्रधानमंत्री हैं', मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर ट्रंप और नेतन्याहू ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने पर दुनियाभर के नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी है. इस फेहरिस्त में अब ट्रंप और नेतन्याहू भी जुड़ गए हैं. इससे पहले इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने भी बधाई संदेश दिया था.

'महान प्रधानमंत्री हैं', मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर ट्रंप और नेतन्याहू ने दी बधाई
नेतन्याहू ने कहा कि भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर बधाई हो, मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी.

मोदी सरकार के 12 साल पूरा होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई दी है. इसके साथ ही इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने वीडियो मैसेज जारी कर बधाई संदेश भेजा है.  ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई. वे एक महान प्रधानमंत्री हैं. वे एक मजबूत, सेहतमंद और समझदार इंसान हैं और उनके आगे महानता और सफलता के कई साल होंगे."

Latest and Breaking News on NDTV

नेतन्याहू ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा, 'भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर बधाई हो, मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी."

मेलोनी ने भी दी बधाई

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 साल तक लगातार प्रधानमंत्री के पद पर बने रहने की बधाई दी है. इटली की प्रधानमंत्री ने बधाई संदेश में लिखा, "नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई. आज वे भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं."

प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने लिखा, "हाल के हफ्तों में रोम में आपसे दोबारा मिलकर और एक विशेष रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत करके हमें बेहद खुशी हुई है, जो हमारे राष्ट्र और हमारी जनता के लिए नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से भविष्य की ओर देखती है."

मालदीव, श्रीलंका, पापुआ न्यू गिनी के राष्ट्रअध्यक्षों ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है. मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में कहा, 'भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई. मालदीव आपसी सम्मान, संप्रभु समानता और साझा हितों के आधार पर भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए उत्सुक है.'

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के 12 साल: कितनी अलग है नेहरू और मोदी की विदेश नीति, कितना आया है बदलाव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trump, Modi Sarkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com