मोदी सरकार के 12 साल पूरा होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई दी है. इसके साथ ही इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने वीडियो मैसेज जारी कर बधाई संदेश भेजा है. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई. वे एक महान प्रधानमंत्री हैं. वे एक मजबूत, सेहतमंद और समझदार इंसान हैं और उनके आगे महानता और सफलता के कई साल होंगे."

नेतन्याहू ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा, 'भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर बधाई हो, मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी."
Congratulations, Mazel Tov, my dear friend @PMOIndia @narendramodi, on becoming India's longest-serving elected Prime Minister! 🇮🇱🇮🇳 pic.twitter.com/EVc3nqwhGo
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) June 10, 2026
मेलोनी ने भी दी बधाई
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 साल तक लगातार प्रधानमंत्री के पद पर बने रहने की बधाई दी है. इटली की प्रधानमंत्री ने बधाई संदेश में लिखा, "नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई. आज वे भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं."
प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने लिखा, "हाल के हफ्तों में रोम में आपसे दोबारा मिलकर और एक विशेष रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत करके हमें बेहद खुशी हुई है, जो हमारे राष्ट्र और हमारी जनता के लिए नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से भविष्य की ओर देखती है."
Congratulazioni a @narendramodi che oggi diventa il Primo Ministro eletto più longevo nella storia dell'India.
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 10, 2026
È stato un piacere ritrovarci a Roma nelle scorse settimane e lanciare assieme un Partenariato Strategico Speciale che guarda al futuro per creare nuove opportunità… pic.twitter.com/hiQICM6eKV
मालदीव, श्रीलंका, पापुआ न्यू गिनी के राष्ट्रअध्यक्षों ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है. मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में कहा, 'भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई. मालदीव आपसी सम्मान, संप्रभु समानता और साझा हितों के आधार पर भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए उत्सुक है.'
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के 12 साल: कितनी अलग है नेहरू और मोदी की विदेश नीति, कितना आया है बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं