विज्ञापन

'अब ईरान को कीमत चुकानी पड़ेगी...,' डोनाल्ड ट्रंप की तेहरान को बड़ी चेतावनी

अस्थायी सीजफायर के बीच यह युद्ध अब 100 दिनों से ऊपर पहुंच चुका है. और इसे नहीं रोक पाने की स्थिति में अमेरिका, खासकर डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.

'अब ईरान को कीमत चुकानी पड़ेगी...,' डोनाल्ड ट्रंप की तेहरान को बड़ी चेतावनी
ट्रंप ने कहा कि ईरान अगर बातचीत करता तो उनके लिए ही अच्छा होता.
AFP

अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक बार फिर ईरान पर हमले की बात कही है. ट्रूथ सोशल के किए एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, "ईरान की मिलिट्री पूरी तरह से तबाह हो चुकी है. इसका ज्यादातर हिस्सा, जैसे उनकी नेवी और एयर फोर्स, अब मौजूद ही नहीं है."

ट्रंप ने लिखा, "वे पूरी तरह से हताश हो चुके हैं. ईरान सिर्फ बातें करता है, कुछ नहीं करता. मिडिल ईस्ट का परेशान करने वाला (ईरान) अब उस हालत में नहीं है. उन्होंने एक ऐसी डील पर बातचीत करने में बहुत ज्यादा समय लगा दिया जो उनके लिए ही बहुत अच्छी होती, अब उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी."

Latest and Breaking News on NDTV

बीते दिन भी ट्रंप ने ईरान को दी थी धमकी

बीते दिन यानी 9 जून 2026 को भी डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी थी. उन्होंने लिखा था, "मुझे अभी हमारी ग्रेट मिलिट्री ने बताया है कि कल रात ईरानियों ने होर्मुज स्ट्रेट पर पेट्रोलिंग करते समय हमारे एक बहुत एडवांस्ड अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया. इसमें दो पायलट शामिल थे, दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. फिर भी, यूनाइटेड स्टेट्स को इस हमले का जवाब देना ही होगा."

ट्रंप ने कई बार किये डील होने का एलान

ईरान युद्ध के दौरान ट्रंप के बयानों में एक पैर्टन देखा गया है. इसमें देखा गया कि ट्रंप अक्सर ये दावा करते हैं कि ईरान के साथ समझौता अंतिम चरण में है या पूरा हो चुका है. लेकिन असलियत इससे इतर होती है. कई बार जब बात ट्रंप के हाथ से निकलने लगती है तो वह तेहरान को हमले की धमकी देने लगते हैं, फिर कुछ वक्त बाद खुद ही शांति और समझौते की बात करने लगते हैं. 

अब तक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कम से कम 38 बार यह दावा कर चुके हैं कि ईरान के साथ डील बिल्कुल नजदीक है या फिर ईरान समझौते के लिए गिड़गिड़ा रहा है. ट्रंप के इस दावे के बावजूद ईरान के साथ डील में अब तक कुछ भी ठोस निकलकर नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: 101 दिन की जंग और टूटता सीजफायर: क्या ट्रंप ने ईरान युद्ध पर कंट्रोल खो दिया है?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com