मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने और पीएम मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बनने पर बुधवार को दिल्ली में एनडीए की बैठक हो रही है. इस बैठक में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी पहुंचे हैं. इसी मीटिंग का एक बड़ा रोचक वीडियो सामने आया है, जिसमें बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी परोस रहे हैं. यह वीडियो प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
यह वीडियो प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज एनडीए की बैठक में साथी एनडीए नेताओं के साथ झालमुड़ी खाई.'
बंगाल चुनाव में बड़ा मुद्दा बनी थी झालमुड़ी
बंगाल चुनाव के दौरान झालमुड़ी भी एक बड़ा मुद्दा बन गई थी. 19 अप्रैल को झारग्राम में चुनावी रैली के बाद पीएम मोदी अचानक एक दुकान पर चले गए थे.
यह दुकान विक्रम शॉ की थी. दुकानदार के पास पहुंचकर पीएम मोदी ने मजेदार पंच भी मारा था. झालमुड़ी बनाते समय जब दुकानदार ने उनसे पूछा कि आप प्याज खाते हैं? तो पीएम मोदी ने कहा- 'हां, प्याज खाते हैं... दिमाग नहीं खाते बस.'
ঝাড়গ্রামে ঝালমুড়ি খাবার বিরতি! pic.twitter.com/t0TcDeONxt
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026
झालमुड़ी बनाने वाले विक्रम को पीएम मोदी ने 10 रुपये भी दिए थे. पीएम मोदी ने न सिर्फ खुद झालमुड़ी खाई, बल्कि आसपास के लोगों में भी बांटी.
प्रधानमंत्री मोदी के अचानक दुकान पर जाकर झालमुड़ी खाने का वीडियो जमकर वायरल हुआ था. पीएम मोदी के झालमुड़ी खाने का फायदा ये हुआ था कि झारग्राम जिले की सभी चारों सीटें बीजेपी ने जीत ली थी.
बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार
बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 294 में से से 207 सीटें जीती हैं. यह बीजेपी का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. इस चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर लगभग 46 फीसदी रहा.
इस बार बंगाल में बीजेपी की इतनी जबरदस्त आंधी चली कि 15 साल से सत्ता में रही टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं