विज्ञापन

खाड़ी देशों के नेताओं से मुलाकात का प्लान, ईरान युद्ध जल्द खत्म होने का दावा... ट्रंप की इस बात में कितना दम

पता चला है स्टेट डिपार्टमेंट ने बुधवार को शुरुआती निमंत्रण भेज दिए हैं. एक सूत्र ने बताया कि इस बैठक का दायरा बढ़ाया जा सकता है और इसमें अन्य अरब तथा मुस्लिम नेताओं को भी शामिल किया जा सकता है.

ईरान-अमेरिका युद्ध में अगले हफ्ते नया मोड़ आ सकता है.
  • ट्रंप अगले मंगलवार को न्यूयॉर्क में UN जनरल असेंबली के दौरान खाड़ी देशों के नेताओं से बैठक कर सकते हैं
  • इस बैठक में ईरान के साथ युद्ध के बाद की रणनीति और अमेरिका के विचारों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा
  • इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी ट्रंप से मिलने की इच्छा रखते हैं, लेकिन अभी बैठक तय नहीं हुई है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले मंगलवार को न्यूयॉर्क में UN जनरल असेंबली के दौरान खाड़ी देशों के नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं. माना जा रहा है इसमें ईरान के साथ युद्ध के बाद के कदमों पर चर्चा होगी. इस बैठक में युद्ध के बाद की रणनीति के लिए अमेरिका के विचारों पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है, क्योंकि ट्रंप और उनकी सीनियर टीम 'युद्ध के बाद की योजना' पर काम कर रहे हैं, जिसे मिड-टर्म चुनावों के बाद अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है.

Axios को एक इजरायली सूत्र ने बताया कि इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी न्यूयॉर्क में ट्रंप से मिलना चाहते हैं, लेकिन अभी तक कोई बैठक तय नहीं हुई है.

गाजा शांति योजना भी ऐसे ही आई थी

पिछले साल, UN जनरल असेंबली के दौरान ट्रंप ने आठ अरब और मुस्लिम देशों के नेताओं से मुलाकात की और उन्हें गाजा शांति योजना का अपना ड्राफ्ट दिखाया. एक हफ्ते बाद उन्होंने इसे सबके सामने पेश किया. इसके कुछ ही समय बाद युद्ध खत्म करने के लिए एक समझौता हो गया. माना जा रहा है कि जिन खाड़ी देशों में अमेरिकी मिलिट्री बेस हैं, उन्हें युद्ध के दौरान ईरान के बड़े हमलों का सामना करना पड़ा और साथ ही तेल और प्राकृतिक गैस के एक्सपोर्ट में रुकावट के कारण भारी आर्थिक नुकसान भी हुआ. यही कारण है कि ट्रंप युद्ध खत्म करने से पहले उनसे सलाह ले लेना चाहते हैं.

ट्रंप ने बुधवार (बीते कल ही) को कहा है कि "उम्मीद है कि हम युद्ध के अंत की ओर बढ़ रहे हैं." 

अन्य मुस्लिम देशों को भी मिल सकता है आमंत्रण

ट्रंप ने फिर दावा किया कि ईरान समझौता करना चाहता है और कहा कि अमेरिका ने यह बात सीधे ईरान से सुनी है. सूत्रों ने बताया कि ट्रंप खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के देशों सऊदी अरब, UAE, कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान  के नेताओं या विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. व्हाइट हाउस ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.हालांकि, पता चला है स्टेट डिपार्टमेंट ने बुधवार को शुरुआती निमंत्रण भेज दिए हैं. एक सूत्र ने बताया कि इस बैठक का दायरा बढ़ाया जा सकता है और इसमें अन्य अरब तथा मुस्लिम नेताओं को भी शामिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें-

ईरान में अमेरिका की तरफ से युद्ध अपराध करने के ठोस आधार: UN फैक्ट-फाइंडिंग मिशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran US War, Iran US War 2026, Iran Us War Big Announcement, Iran US War Ceasefire, Iran Us War Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com