नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गया स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल रविवार को सफलता पूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) से जुड़ गया.
"सॉफ्ट कैप्चर," वह क्षण जब अंतरिक्ष यान पहला संपर्क करता है और लक्ष्य वाहन के साथ लैचिंग होती है.
Docking confirmed – Crew Dragon has arrived at the @space_station! pic.twitter.com/KiKBpZ8R2H
— SpaceX (@SpaceX) May 31, 2020
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
स्पेसएक्स के दो-चरण वाले फाल्कन 9 रॉकेट को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से शनिवार दोपहर बाद 3:22 बजे (1922 जीएमटी) पर छोड़ा गया था. अंतरिक्ष यात्रियों रॉबर्ट बेहानकेन और डगलस हर्ले को क्रू ड्रैगन कैप्सूल में उतारा गया. स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट (Falcon 9 rocket) नासा के दोनों दिग्गज अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर प्राइवेट फर्म की इस ऐतिहासिक पहली अंतरिक्ष यात्रा पर शनिवार को रवाना हुआ था.
सन 2011 में अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम खत्म होने के बाद से अमेरिका की धरती से इस पहली क्रू फ्लाइट की रवानगी वास्तव को बुधवार निर्धारित की गई थी, लेकिन मौसम अनुकूल न होने के कारण इसमें देरी हुई. इसके बाद लॉन्चिंग का समय शनिवार को दोपहर 3:22 बजे (1922 GMT) लॉन्चिंग से पहले तक अनिश्चित ही बना रहा.
इस प्रक्षेपण के साथ ही स्पेसएक्स पहली निजी कंपनी बन गई है जिसने मनुष्य को कक्षा में भेजा हो. इससे पहले केवल तीन सरकारों - अमेरिका, रूस और चीन को यह उपलब्धि हासिल है. फिर से इस्तेमाल हो सकने वाले, गमड्रॉप (कैंडी) आकार के इस यान का नाम क्रू ड्रैगन है जो अब अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के 19 घंटे के सफर पर ले गया.
कोरोनावायरस के चलते पिछले तीन महीनों में एक लाख से अधिक देशवासियों को खो चुके अमेरिका के लिए यह सफल प्रक्षेपण खुशी का मौका लेकर आया है. इससे पहले पिछले हफ्ते खराब मौसम के चलते यह प्रक्षेपण टल गया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं