- दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कमऔर यातायात प्रभावित
- दिल्ली, यूपी, पंजाब, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश तथा बर्फबारी का पूर्वानुमान
- पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 4 से 5 फरवरी तक घना कोहरा रहने की चेतावनी दी गई है
Fog Alert in Delhi NCR:दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज कोहरे ने ऐसा कहर ढाया कि सबकुछ ठप सा हो गया. कोहरा इतना घना था, मानो कि सफेद बर्फीला तूफान,जिस कारण 5 या 10 मीटर दूर देखना भी संभव नहीं था. फ्लैश लाइट जलाने के बावजूद गाड़ियां रेंगती नजर आईं. मौसम विभाग ने भी बादल छाये रहने के साथ घने कोहरे का अलर्ट जारी किया था. सोमवार को कोहरे के कारण सड़क, ट्रेन और उड़ानों पर गंभीर असर पड़ा था. मौसम विभाग ने आज दिल्ली, यूपी, पंजाब, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. शिमला, मनाली, औली, चकराता से लेकर कश्मीर के ज्यादातर जिलों में बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है.
पूरे उत्तर भारत में कोहरे का असर
पंजाब, हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश में और उत्तर प्रदेश में 4 और 5 फरवरी तक भयंकर घना कोहरा पड़ने की चेतावनी है.पूर्वांचल में 3 और 4 फरवरी को गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, वाराणसी से लेकर आजमगढ़ तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.वहीं नोएडा, गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी में 5 फरवरी तक ऐसे हालात रहेंगे. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश भी हुई थी. उत्तराखंड, वेस्ट यूपी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तो ओले भी गिरे.
दैनिक मौसम परिचर्चा
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 2, 2026
पश्चिमी विक्षोभ के असर से 02-03 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वर्षा/बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में वर्षा होने की संभावना है।
YouTube : https://t.co/2j71BpnF2e
Facebook :… pic.twitter.com/vUc3bggYjm
अभी कितने दिन सर्दी पड़ेगी
मौसम विभाग का कहना है कि अभी अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. यानी अभी शीत लहर से बहुत राहत नहीं मिलेगी.दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीत लहर जारी रहेगी.

Delhi Weather
पूरे हफ्ते तक दिल्ली में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 8 फरवरी तक सर्दी का अहसास बना रहेगा और न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री तक जाएगा. जबकि अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़ते हुए 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.हालांकि इस दौरान बादल छाये रहेंगे और खिली धूप निकलने की संभावना कम है. सुबह के वक्त कोहरा इसी तरह हफ्ते भर सताता रहेगा. तेज बर्फीली हवाओं के साथ कंपकंपाहट का अहसास होगा. 5 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर 6 और 7 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में दिखेगा. इस दौरान कोहरा, तेज हवाओं के साथ फिर से बारिश का अनुमान है.

Delhi Weather News
यूपी में कब तक पड़ेगा कोहरा
उत्तर प्रदेश में 2 और 3 फरवरी को ऐसे ही घना कोहरा रहेगा. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, हापुड़ से लेकर बरेली, मुरादाबाद तक घना कोहरा रहेगा. जबकि 3 और 4 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में ज्यादा घना कोहरा बस्ती, बलिया, महाराजगंज, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, सिद्धार्थनगर, डुमरियागंज से लेकर अयोध्या, श्रावस्ती तक घने कोहरे का अलर्ट रहेगा.
ये भी पढ़ें- Fog Alert: दिल्ली NCR में कल भी होगा घना कोहरा, बारिश के भी आसार, फरवरी के पहले हफ्ते में रिकॉर्डतोड़ बारिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं