विज्ञापन

शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में दिखे आतंकी, 'लश्कर-ए-तैयबा' से जुड़ा कनेक्शन, तस्वीरें आईं सामने

Shoaib Akhtar Brother Funeral: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के भाई शाहिद अख्तर के जनाजे को लेकर नया विवाद सामने आया है. बताया जा रहा है कि उनके जनाजे में 'लश्कर-ए-तैयबा' जुड़े नेता शामिल हुए हैं.

शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में दिखे आतंकी, 'लश्कर-ए-तैयबा' से जुड़ा कनेक्शन, तस्वीरें आईं सामने

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर की मौत के बाद उनके जनाजे को लेकर अब नया विवाद सामने आ रहा है. शाहिद अख्तर की मौत के बाद इस्लामाबाद के एच-8 कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया है. उनके जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. जिसमें खेल जगत और राजनीति जगत से जुड़े लोग भी मौजूद थे. जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. जिसमें कुछ ऐसा देखा गया है जो फिलहाल चर्चा में बना हुआ है. क्योंकि इनमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'लश्कर-ए-तैयबा' से जुड़े नेता दिखे हैं. जिसके बाद हलचल तेज हैं. 

हाफिज सईद करीबी थे शामिल 

शोएब अख्तर के भाई शाहिद अख्तर के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) की पॉलिटिकल पार्टी से जुड़े नेताओं की मौजूदगी देखी गई. जिसमें आतंकी हाफिज सईद के कई करीबी हुए जनाजे में शामिल हुए हैं. पीएमएमएल इस्लामाबाद के अध्यक्ष इनाम-उर-रहमान कम्बोह के शामिल होने की तस्वीरें सामने आई हैं. यह तस्वीरें और वीडियो लश्कर-ए-तैयबा  और पीएमएमएल की तरफ से आधिकारिक रूप से जारी किया गया है. शहीद अख्तर की जनाजे की नमाज पर पाकिस्तान सेंट्रल मुस्लिम लीग इस्लामाबाद के अध्यक्ष इनाम-उर-रहमान कंबोह, उप महासचिव अब्दुल्ला तूर, जोनल महासचिव हाफिज उमर, खिदमत कमेटी के अध्यक्ष अमजद भट्टी और अन्य मित्र उपस्थित थे. 

ये भी पढ़ेंः भारत-बांग्लादेश डिप्लोमेसी का नया चैप्टर, नए हाई कमिश्नर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, टूरिस्ट वीजा देना भी शुरू

कौन-कौन थे शामिल 

शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में इनाम उर रहमान काम्बोह दिखा था. यह इस्लामाबाद में संगठन का बड़ा चेहरा है. जिसके साथ कई जनाजे में शामिल दूसरे लोग भी लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं. बता दें कि पीएमएमएल पार्टी आतंकी हाफिज सईद के समर्थन से बनी पार्टी मानी जाती है. क्योंकि उसके संगठन लश्कर-ए-तैयबा पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार प्रतिबंध लग चुका है. ऐसे में पाकिस्तान की राजनीति में एक्टिव रहने के लिए हाफिज सईद के समर्थन से पीएमएमएल को बनाया गया था. लेकिन इस पार्टी से जुड़े लोग जब शोएब अख्तर के जनाजे में पहुंचे तो सवाल उठना लाजिमी है.

बता दें कि शोएब अख्तर के भाई शाहिद अख्तर की मौत के बाद पाकिस्तान में बड़ी-बड़ी हस्तियों ने दुख जताया है. देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी शोक संदेश भेजा है. जबकि पाकिस्तान की राजनीति से जुड़े दूसरे कई लोग और सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर्स ने भी दुख जताया है. लेकिन जनाजे में पीएमएमएल और लश्कर ए तैयबा से जुड़े लोगों के पहुंचने से अब सवाल खड़े हो रहे हैं. क्योंकि पाकिस्तान में शोएब अख्तर बड़ा नाम माने जाते हैं. 

ये भी पढे़ंः मोसाद ने जिनेवा में आसिम मुनीर को मारने की रची थी साजिश, ब्राजील के पत्रकार का बड़ा दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shoaib Akhtar, Shoaib Akhtar News, Lashkar E Taiba, Hafiz Saeed, Islamabad News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com