विज्ञापन

SIT की फाइनल रिपोर्ट के बाद चढ़ावा चोरी के हर सवाल पर जवाब देंगे चंपत राय, फूट-फूट कर रोने लगे शिष्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बाद सवालों के घेरे में घिरे चंपत राय ने अभी चुप्पी की चादर ओढ़ रखी है. लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार चंपत राय एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद वो मीडिया के हर सवालों को जवाब देंगे.

SIT की फाइनल रिपोर्ट के बाद चढ़ावा चोरी के हर सवाल पर जवाब देंगे चंपत राय, फूट-फूट कर रोने लगे शिष्य
चढ़ावा चोरी विवाद के बाद महासचिव पद छोड़ने वाले चंपत राय.
PTI
  • श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने चढ़ावा चोरी मामले में इस्तीफा दिया है.
  • चंपत राय ने प्रारंभ में चोरी के आरोपों का खंडन किया था, लेकिन बाद में इस्तीफा दिया गया.
  • अब जानकारी मिली है कि SIT जांच के बाद चंपत राय मीडिया के सामने आएंगे और सभी सवालों के जवाब देंगे.
अयोध्या/ नई दिल्ली:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में जिस एक नाम को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उठाए जा रहे हैं- वो हैं चंपत राय. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय ने इस मामले के सामने आने के बाद नैतिकता का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. चढ़ावा चोरी का मामला जब सामने आया था, तब शुरुआत में चंपत राय ने चोरी जैसे आरोपों को खंडन किया था. लेकिन बाद में जैसे-जैसे मामले ने तुल पकड़ा, SIT बनी, जांच के बाद नई-नई चीजें सामने आईं, FIR हुई, गिरफ्तारी हुई तब जाकर चंपत राय और अनिल मिश्र ने अपने पद से इस्तीफा दिया. विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय को लेकर विपक्ष ने खूब सवाल उठाए. एफआईआर में उनका नाम नहीं होने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. इन तमाम विवादों के बीच चंपत राय की प्रतिक्रिया का ब्रेसबी से इंतजार है. 

अब सूत्रों से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार चंपत राय चढ़ावा चोरी विवाद में मीडिया के सामने आएंगे, हर सवाल का जवाब भी देंगे, लेकिन यह तब होगा जब एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट सामने आ जाएगी. 

SIT फाइनल रिपोर्ट के बाद चंपत राय देंगे जवाब

बताया गया कि चंपत राय अभी अपनी मर्यादा का पालन कर रहे हैं. एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट आने के बाद सारे तथ्यों के साथ चंपत राय मीडिया के सामने आएंगे, सारी बातों का एक-एक कर जवाब देंगे. इस महीने के अंत तक SIT की फाइनल रिपोर्ट आने की संभावना है. जिसके बाद चंपत राय पूरे मामले पर अपनी तथ्यों को रखेंगे. 

फूट-फूट कर रोए चंपत राय के शिष्य नरेश चौहान

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बीच चंपत राय के एक ऐसे शिष्य सामने आए, जो चंपत राय पर लगे आरोपों पर फूट-फूट कर रोने लगे. चंपत राय के शिष्य रहे नरेश चौहान ने रोते हुए कहा कि देश के किसी शंकराचार्य में दाग हो सकता है, लेकिन चंपत राय में नहीं. नरेश चंपत राय के गांव के पास के गांव के रहने वाले हैं. अभी फरीदाबाद में रहते हैं.

चंपत राय का नाम दान चोरी में चर्चा में सामने आने के बाद उनसे मिलने पहुंचे नरेश चौहान कैमरे पर रोने लगे. उन्होंने कहा कि चंपत राय इमरजेंसी के दौरान 18 महीने तक जेल में रहे. समाज के लिए उन्होंने अपना पूरा परिवार छोड़ दिया. उनपर लगे ये सभी आरोप झूठे हैं.

चंपत के करीबी टिन्नू सहित 8 लोगों पर FIR, सभी जेल में

मालूम हो कि चढ़ावा चोरी मामले मे जिन लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है उनमें चंपत राय के ड्राइवर रह चुके करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव भी शामिल हैं. टिन्नू की धांधली की कई कहानियां सामने आ चुकी हैं. चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की तहरीर पर श्रीराम जन्मभूमि थाने में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव सहित अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष कुमार यादव पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसके बाद ये सभी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. 

यह भी पढ़ें - चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफे के बाद राम मंदिर ट्रस्ट में कौन-कौन बचा, कितने पद खाली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Champat Rai, Champat Rai Ayodhya, Champat Rai News In Hindi, Champat Rai SIT Questioning, Ram Mandir Donation Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com