तकनीक के दम पर तेजी से बदलती दुनिया में रोज बड़े बदलाव हो रहे हैं. इन बदलावों के बीच अपने आप को योग्य और अपग्रेड रखना एक बड़ी चुनौती है. पढ़ाई हो, नौकरी हो या बिजनेस हो... हर चीज में तकनीक का दखल बढ़ता ही जा रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्रांति ने इसे और बढ़ा दिया है. AI के दौर में दुनिया भर के उद्योगों को नया आकार मिल रहा है. रोजाना तकनीकें अपडेट हो रही हैं. ऐसे में भविष्य केवल विशेषज्ञों का नहीं, बल्कि निरंतर सीखने वालों का है. उक्त बातें दिल्ली में हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में एक्सपर्ट ने कही.
मल्टीटास्क एबिलिटी वाले लोगों की ज्यादा डिमांड
एक्सपर्ट ने बताया कि तेजी से बदलते इस दौर में अब किसी एक विषय के मास्टर से ज्यादा डिमांड वैसे लोगों की है, जो अलग-अलग विषयों पर महारत रखता हो. दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक होटल में वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (WPA) गोवा की ओर से आयोजित 'ओपन हाउस' कार्यक्रम में AI और तेजी से बदलते तकनीक पर वक्ताओं ने अपनी बातें रखी.
इस चर्चा में बताया गया कि जैसे-जैसे उद्योग पारंपरिक शैक्षणिक चक्रों की तुलना में अधिक तेजी से विकसित हो रहे हैं, उच्च शिक्षा के बारे में लंबे समय से चली आ रही मान्यताओं को चुनौती मिल रही है. अब प्रतिस्पर्धा उन व्यक्तियों से बढ़ रही है जो किसी एक विषय के दायरे में काम करने के बजाय कई क्षेत्रों की विशेषज्ञता को जोड़ सकते हैं.

कार्यक्रम को संबोधित करते एक्सपर्ट.
हमेशा सीखने वाला अप्रोच रखना होगा
कार्यक्रम में वाइस चांसलर प्रोफेसर वाल्टर लील ने AI और तेजी से बदलते तकनीक के बीच अपने आप को अपग्रेड रखने के लिए हमेशा सीखने वाला अप्रोच रखना होगा. उन्होंने कहा कि हम अपने स्टूडेंट को भी यही सिखाते है. डब्ल्यूपीयू फैकल्टी और छात्रों को किसी एक विषय की सीमाओं से परे सोचने और जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है. यहां पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव, उद्योग से जुड़ाव, वैश्विक दृष्टि और खुद से सीखने पर जोर दिया जाता है.
इसका मकसद छात्रों को इस तरह तैयार करना है कि वे जीवन भर सीखते रहें, हर परिस्थिति में ढल सकें और नेतृत्व कर सकें. इसके अलावा, यह शिक्षा छात्रों के लिए निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में अच्छे करियर के रास्ते भी खोलती है, ताकि वे अपनी सीख का सही उपयोग कर सकें. WPA के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. आशीष भारद्वाज ने कहा कि भविष्य केवल विशेषज्ञों का नहीं है, बल्कि उन लोगों का है जो निरंतर सीखते रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं