Petrol-Diesel RateToday on June 27: अगर आप आज अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट जान लीजिए. सरकारी तेल कंपनियों ने 27 जून के लिए पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं. आज भी देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले एक महीने से स्थिर हैं. आखिरी बार 25 मई को पेट्रोल में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. चलिए फटाफट जान लेते हैं कि आज आपको पेट्रोल- डीजल किस रेट पर मिलने वाला है.
आज 27 जून को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम
- आज दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- आज मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- आज चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है.
- आज कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
- आज नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.56 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- आज लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है.
- आज चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
- आज पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
कच्चा तेल 10% से ज्यादा टूटा,ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर पर पहुंचा
इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई है. वेस्ट एशिया में तनाव कम होने और 60 दिन के सीजफायर पर सहमति बनने के बाद सप्लाई को लेकर चिंता भी घटी है. इसी वजह से ब्रेंट क्रूड करीब 3.84 फीसदी गिरकर 72.60 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.74 फीसदी गिरकर 69.23 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. पूरे सप्ताह में ब्रेंट करीब 10.86 फीसदी और डब्ल्यूटीआई करीब 9.62 फीसदी टूट गया.
कच्चा तेल सस्ता, फिर भी क्यों नहीं कम हो रहे पेट्रोल डीजल के दाम?
हालांकि, कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम अभी कम नहीं किए गए हैं. इसकी वजह यह है कि भारत में तेल कंपनियां हर दिन कच्चे तेल की कीमत देखकर रेट तय नहीं करती हैं. आमतौर पर पिछले 15 दिन या एक महीने की औसत कीमत के आधार पर फैसला लिया जाता है. अगर कच्चे तेल की कीमतें कुछ समय तक इसी तरह नीचे बनी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में ग्राहकों को राहत मिल सकती है.
भारत अपनी जरूरत का 88 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है. ऐसे में तेल की कीमतें कम होने से देश का आयात बिल घटता है. इससे महंगाई पर भी दबाव कम होता है. ट्रांसपोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, एविएशन, केमिकल, पेंट, लॉजिस्टिक्स और एफएमसीजी जैसे कई सेक्टर को फायदा मिल सकता है. साथ ही रुपये को भी मजबूती मिलने की उम्मीद रहती है क्योंकि तेल खरीदने के लिए डॉलर की जरूरत कम पड़ती है.
क्या जल्द घटेंगे पेट्रोल-डीजल के भाव?
कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट के बाद अब लोगों की नजर पेट्रोल और डीजल के दाम पर है. अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें कुछ और समय तक नीचे बनी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में तेल कंपनियां ग्राहकों को राहत दे सकती हैं. इससे न केवल तेल सस्ता हो सकता है, बल्कि महंगाई कम होने से आम लोगों की जेब पर बोझ घट सकती है.
ये भी पढ़ें- सोना महंगा होगा या सस्ता? देश के 3 बड़े एक्सपर्ट ने कीमतों को लेकर कर दी भविष्यवाणी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं