विज्ञापन

20 साल पहले आई इस एक्शन फिल्म के लिए पहली पसंद थे पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर, मगर बाजी मार ले गए इमरान हाशमी

28 अप्रैल 2006 को आई इस फिल्म के लिए पहले शोएब अख्तर को ऑफर मिला था, लेकिन उनके मना करने पर इमरान हाशमी ने मौका भुनाया. हिट म्यूजिक और मजबूत कहानी के दम पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और आज भी याद की जाती है.

20 साल पहले आई इस एक्शन फिल्म के लिए पहली पसंद थे पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर, मगर बाजी मार ले गए इमरान हाशमी
20 साल पहले आई इस एक्शन फिल्म के लिए पहली पसंद थे पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर

एक ऐसी फिल्म, जिसने प्यार, धोखा और अंडरवर्ल्ड की दुनिया को बड़े ही सादे लेकिन असरदार अंदाज में पर्दे पर उतारा. और, देखते ही देखते दर्शकों के दिलों में बस गई. गाने जुबां पर चढ़ गए. किरदार यादगार बन गए. लेकिन इस फिल्म से जुड़ा एक चौंकाने वाला सच कम ही लोग जानते हैं. इसके एक अहम रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद कोई एक्टर नहीं, बल्कि पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर थे. उनकी एक ‘ना' ने सब कुछ बदल दिया और एक स्टार के करियर को नई दिशा मिल गई.

ये भी पढ़ें: देव आनंद की पत्नी की 5 फोटो, लंच ब्रेक में कल्पना से गुपचुप की थी शादी, पति की तरह देती थीं हिट फिल्में

शोएब अख्तर को ऑफर हुआ था रोल

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उस फिल्म का नाम हैं गैंगस्टर. इस फिल्म को लेकर मेकर्स कुछ हटकर करना चाहते थे. इसी सोच के चलते उन्होंने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को एक अहम किरदार के लिए अप्रोच किया. ये फैसला उस समय काफी चौंकाने वाला था. क्योंकि शोएब का फिल्मी दुनिया से कोई खास नाता नहीं था. हालांकि, शोएब अख्तर ने इस ऑफर को ठुकरा दिया. माना जाता है कि अपने क्रिकेट करियर और व्यस्त शेड्यूल के चलते उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार किया. अगर वो इस फिल्म का हिस्सा बनते, तो शायद कहानी और किरदार कुछ और ही होते.

Latest and Breaking News on NDTV

इमरान हाशमी ने बनाया रोल को यादगार

शोएब अख्तर के मना करने के बाद ये रोल इमरान हाशमी के पास आया. और उन्होंने इसे पूरी शिद्दत से निभाकर यादगार बना दिया. उनकी परफॉर्मेंस ने फिल्म को नई पहचान दी और दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी. अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कंगना रनौत और शाइनी आहूजा भी नजर आए फिल्म का म्यूजिक, खासकर या अली जैसे यादगार गाने और मजबूत कहानी ने इसे सुपरहिट बना दिया. बाद में इस फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 10 नॉमिनेशन मिले, जिसमें कंगना रनौत ने बेस्ट फीमेल डेब्यू का खिताब अपने नाम किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com