Serbian Parliament Chaos: दक्षिण-पूर्वी यूरोपीय देश सर्बिया की संसद से मंगलवार को ऐसे नजारे सामने आए, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. सर्बिया के संसद में विपक्षी सांसदों ने कई स्मोक ग्रेनेड फेंके, जिससे पूरा संसद धुआं-धुआं हो गया. इस दौरान कुछ सांसदों में हाथापाई भी हुई. मिली जानकारी के अनुसार चार महीने पहले रेलवे स्टेशन की छत गिरने से 15 लोगों के मौत हुई थी. इसी घटना के खिलाफ मंगलवार को संसद में भारी बवाल हुआ.

सर्बियाई संसदीय सत्र के लाइव टेलीविजन प्रसारण में यह बवाल देखने को मिला. लाइव प्रसारण में यह दिखा कि सर्बिया के विपक्षी सांसदों ने सरकार की नीतियों के विरोध में संसद के अंदर स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके. इसके बाद पूरे संसद में काला और गुलाबी धुआं फैल गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
#BREAKING #Serbian opposition lawmakers toss smoke grenades in parliament - VIDEOhttps://t.co/WYWhK7Er8f pic.twitter.com/mQBDo9hbNa
— APA News Agency (@APA_English) March 4, 2025
रेलवे स्टेशन ढहने में 15 लोगों की हुई थी मौत
विपक्षी सांसद सरकार से नाराज प्रदर्शन कर रहे छात्रों का भी समर्थन कर रहे थे. मालूम हो कि पिछले साल नवंबर में नोवी सैड ट्रेन स्टेशन के ढहने के बाद से ही राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसेक की सरकार के खिलाफ लगभग हर दिन विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी. वुसेक राष्ट्रपति के करीबी सहयोगी हैं.

विरोध-प्रदर्शन के बाद 29 जनवरी को सर्बिया के प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक ने अपने इस्तीफे की घोषणा की थी. वुसेविक ने कहा था, "मेरी सभी से अपील है कि वे भावनाओं को शांत करें और बातचीत की ओर लौटें." उन्होंने कहा कि उनका इस्तीफा देश में तनाव कम करने के उद्देश्य से है.

मंगलवार को सर्बियाई प्रगतिशील पार्टी (एसएनएस) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने सत्र के एजेंडे को मंजूरी दी जिसके बाद कुछ विपक्षी नेता अपनी सीट से उठकर संसद के अध्यक्ष की तरफ दौड़े. इसी दौरान सुरक्षा गार्ड्स से उनकी हाथापाई देखने को मिली. जिसके बाद कुछ विपक्षी सांसदों ने स्मोक ग्रेनेड फेंके. जिसके बाद संसद में धुआं भर गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं