विज्ञापन

यूपी में तीन नए एक्सप्रेसवे, मेरठ-हरिद्वार से मिर्जापुर और सोनभद्र तक शानदार कनेक्टिविटी, 9 जिलों के 651 गांवों से होकर गुजरेंगे

ये तीनों एक्सप्रेसवे 9 जिलों के 651 गांवों से होकर गुजरेंगे. सड़क के इस विशाल नेटवर्क के लिए शाल नेटवर्क के लिए करीब 8,193 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. मेरठ हरिद्वार एक्सप्रेसवे से पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड की कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

यूपी में तीन नए एक्सप्रेसवे, मेरठ-हरिद्वार से मिर्जापुर और सोनभद्र तक शानदार कनेक्टिविटी, 9 जिलों के 651 गांवों से होकर गुजरेंगे
उत्तर प्रदेश में बनेंगे तीन नए एक्सप्रेसवे.
AI ग्राफिक इमेज
  • उत्तर प्रदेश में मेरठ-हरिद्वार, विंध्य और विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनने जा रहे हैं
  • तीनों एक्सप्रेसवे 9 जिलों के 651 गांवों से होकर गुजरेंगे और करीब 8,193 हेक्टेयर जमीन पर बनेंगे
  • मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे बिजनौर और हरिद्वार को जोड़कर पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड की कनेक्टिविटी बढ़ाएगा

उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल और भी मजबूत होने जा रहा है. गंगा एक्सप्रेसवे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार अब तीन और नए एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है, इससे कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो जाएगी. राज्य को मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेस-वे, विंध्य एक्सप्रेस-वे और विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे  का तोहफा मिलने जा रहा है. इन तीनों के लिए  अलाइनमेंट तय कर हो गया है. इन तीनों एक्सप्रेसवे के लिए किस जिले में कितनी जमीन खरीदी जाए, ये भी तय कर लिया गया है. जमीन खरीद की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. 

  • मेरठ हरिद्वार एक्सप्रेसवे- यह एक्सप्रेसवे अमरोहा, बिजनौर और हरिद्वार को जोड़ेगा.
  • विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे-मिर्जापुर, चंदौली और गाजीपुर को जोड़ेगा.
  • विंध्य एक्सप्रेसवे-प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र से होकर गुजरेगा.

यूपी के तीन नए एक्सप्रेसवे की लागत

उत्तर प्रदेश में बनने वाले तीन नए एक्सप्रेसवे को बनाने की अनुमानित लागत अब तक सामने नहीं आ सकी है. इनको बनाने में कितना खर्च आएगा, इसकी जानकारी के लिए अभी इंतजार करना होगा.

 9 जिलों के 651 गांवों से गुजरेंगे एक्सप्रेसवे

ये तीनों एक्सप्रेसवे 9 जिलों के 651 गांवों से होकर गुजरेंगे. सड़क के इस विशाल नेटवर्क के लिए शाल नेटवर्क के लिए करीब 8,193 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. मेरठ हरिद्वार एक्सप्रेसवे से पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे चार जिलों के 327 गांवों से होकर गुजरेगा. वहीं विंध्य एक्सप्रेसवे के जरिए विंध्य क्षेत्र को पूर्वांचल से जोड़ा जाएगा.

मेरठ हरिद्वार एक्सप्रेसवे

इस एक्सप्रेसवे के जरिए गंगा एक्सप्रेसवे के पश्चिमी हिस्से का विस्तार किया जाएगा. इसके लिए अमरोहा के 52 गावों में 555.94 हेक्टेयर जमीन खरीदने पर विचार किया जा रहा है. वहीं बिजनौर के 108 गांवों में 1058.44 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. इस एक्सप्रेसवे के लिए हरिद्वार के 24 गांवों से 406 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी. 

विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे

विंध्य-पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के लिए 1,558.93 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है, जो कि तीनों जिलों के 140 गांवों से होकर गुजरेगा. इसके लिए चंदौली के 52 गांवों की 663.72 हेक्टेयर जमीन, गाजीपुर के 52 गांवों की 576.91 हेक्टेयर जमीन और मिर्जापुर के 36 गांवों की 318.30 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. 

विंध्य एक्सप्रेसवे 

सबसे ज्यादा जमीन इसी एक्सप्रेसवे के लिए खरीदी जाएगी. इसके लिए कुल 4,613.93 हेक्टेयर जमीन सरकार को चाहिए. दरअसल यह एक्सप्रेसवे 4 जिलों के 327 गांवों से होकर गुजरेगा. इसके लिए प्रयागराज के 71 गांवों की 862.76 हेक्टेयर जमीन, भदोही के 58 गांवों की 472.74 हेक्टेयर जमीन, मिर्जापुर के 89 गांवों की 1,258.79 हेक्टेयर जमीन और सोनभद्र के109 गांवों की 2,019.64 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी. 

ये भी पढे़ं-नोएडा में 800 करोड़ से बनेगा छह लेन एलिवेटेड रोड, सेक्टर-16 फिल्म सिटी अंडरपास से सेक्टर-12 और गाजियाबाद तक शानदार कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Expressway, UP Expressway News, UP Infrastructure News, Vindhya Expressway Connectivity, Ganga Express Way
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com