विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

उत्तर कोरिया ने दागी 'बैलिस्टिक मिसाइल', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी

अमरीकी रक्षा मंत्री जेम्स मेटिस ने इसे पूरी दुनिया के लिए ख़तरा बताया है. इस तरह की मिसाइल का परीक्षण किम जोंग उन ने आखिरी बार सितम्बर में कराया था.   

Also Read in
उत्तर कोरिया ने दागी 'बैलिस्टिक मिसाइल', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी
(फाइल फोटो)
नई दिल्ली: अमेरिका की लाख कोशिशों के बाद भी उत्तर कोरिया ने फिर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है.  इस खबर की पुष्टि दक्षिण कोरिया के सैन्य अधिकारियों ने की है. दक्षिण कोरिया समाचार एजेंसी योनहाप ने कहा है कि दक्षिणी प्योंगान प्रांत के प्योंगयाग से पूर्व की ओर इस मिसाइल को छोड़ा गया है. अमेरिकी सेना ने भी इस खबर की पुष्टि की है, मिसाइल लॉन्च के बारे में अमेरिका अभी और जानकारी जुटा रहा है. अमरिका के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसके प्रारंभिक मूल्यांकन के अनुसार, यह एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है.

अमरीकी रक्षा मंत्री जेम्स मेटिस ने इसे पूरी दुनिया के लिए ख़तरा बताया है. इस तरह की मिसाइल का परीक्षण किम जोंग उन ने आखिरी बार सितम्बर में कराया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई मिसाइल पर सिर्फ यह कह सकते हैं कि इस पर हम नजर बनाए हुए हैं. यह एक ऐसी परिस्थिति है, जिसे हम संभाल लेंगे.

दक्षिण कोरिया के मुताबिक, उत्तर कोरिया साल 2018 तक न्यूक्लियर मिसाइल लॉन्च करने में सक्षम हो जाएगा. गौरतलब है कि नॉर्थ कोरिया अपनी मिसाइलों को बेहतर बनाने के लिए लगातार परीक्षण कर रहा है. इसके पहले वह 22 मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है. 

यह भी पढ़ें : नॉर्थ कोरिया मुद्दे पर बुश, क्लिंटन और ओबामा असफल रहे, मैं विफल नहीं हाऊंगा : डोनाल्ड ट्रंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com