विज्ञापन

हिरोशिमा परमाणु बम हमले की बरसी पर उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण किया

जेसीएस ने कहा कि उत्तर कोरिया ने कई तरह के प्रोजेक्टाइल छोड़े, जिनमें सीआरबीएम और कई रॉकेट लॉन्चर से दागे गए गोले शामिल थे. माना जा रहा है कि इस लॉन्च में "सुसाइड ड्रोन" भी शामिल थे.

हिरोशिमा परमाणु बम हमले की बरसी पर उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण किया
किम जोंग उन लगातार मिसाइलों का बेड़ा बढ़ा रहे हैं.
  • उत्तर कोरिया ने हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए जाने की 81वीं वर्षगांठ पर कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी
  • मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में नहीं गिरी, यह इलाका जापान के तट से लगभग तीन सौ सत्तर किलोमीटर दूर है
  • मिसाइल लॉन्च सालाना संयुक्त सैन्य अभ्यास उल्ची फ्रीडम शील्ड से पहले हुआ, जो इस महीने के अंत में होने वाला है

उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को अपनी ताकत दिखाने के लिए कम से कम एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी. टोक्यो में रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह मिसाइल हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए जाने के 81 साल पूरे होने के दिन दागा गया. हालांकि, ये जापान के 'एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन' (EEZ) में नहीं गिरी. यह इलाका जापान के तट से 200 नॉटिकल मील (370 किलोमीटर) तक फैला हुआ है. 

शाम 5 बजे छोड़ा

दक्षिण कोरिया की सेना ने भी पुष्टि की कि उत्तर कोरिया के वॉनसन इलाके से 'सी ऑफ जापान' (जिसे सियोल 'ईस्ट सी' कहता है) की तरफ एक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई. ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने कहा कि मिसाइल को नॉर्थ में पूर्वी तटीय वॉनसन इलाके से शाम करीब 5 बजे (स्थानीय समयानुसार) लॉन्च किया गया था. मिसाइलों की संख्या को लेकर फौरी तौर पर कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है. जेसीएस ने कहा, "हमारी सेना भविष्य की किसी भी संदिग्ध लॉन्चिंग को लेकर पूरी तरह सतर्क है. हम अमेरिका और जापान के साथ हर जरूरी जानकारी साझा कर रहे हैं."

क्यों किया ऐसा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने 25 जून को 1950-53 के कोरियन वॉर के शुरू होने की 76वीं बरसी पर दक्षिण कोरियाई सीमा के पास सामरिक बैलिस्टिक मिसाइलों और उन्नत मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के प्रमुख हथियारों के परीक्षणों का निरीक्षण किया था. गुरुवार का लॉन्च, साउथ कोरिया की अमेरिका के साथ सालाना संयुक्त सैन्य अभियान, 'उल्ची फ्रीडम शील्ड' से पहले हुआ. ये एक्सरसाइज इस महीने के आखिर में होने की संभावना है.

प्रेसिडेंशियल नेशनल सिक्योरिटी ऑफिस (राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यालय) ने तुरंत रक्षा मंत्रालय और जेसीएस के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई, जिसमें उन्हें सतर्कता बनाए रखने और दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय सुरक्षा पर लॉन्च के असर का अंदाजा लगाने का निर्देश दिया गया. कार्यालय ने प्योंगयांग के बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च को उकसावे की कार्रवाई बताया. उन्होंने कहा, "उनका ये रवैया संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नियमों का उल्लंघन है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए."

लगभग हर महीने उत्तर कोरिया इस तरह के परीक्षण करता है. मई में, दक्षिण कोरियाई मिलिट्री ने बताया था कि नॉर्थ कोरिया ने येलो सी की ओर कई कम दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल (सीआरबीएम) और आर्टिलरी रॉकेट दागे थे. जेसीएस ने कहा कि उत्तर कोरिया ने कई तरह के प्रोजेक्टाइल छोड़े, जिनमें सीआरबीएम और कई रॉकेट लॉन्चर से दागे गए गोले शामिल थे. माना जा रहा है कि इस लॉन्च में "सुसाइड ड्रोन" भी शामिल थे. सीआरबीएम का मतलब उन बैलिस्टिक मिसाइलों से है जिनकी रेंज 300 किलोमीटर से कम होती है. 

ये भी पढ़ें-

सूखती डेन्यूब नदी में डूबे हुए दूसरे विश्वयुद्ध के युद्धपोत, जिंदा गोला-बारूद और मैमथ के अवशेष मिले

जब संसद में हंगामे के बीच सरकार सारे बिल करा ले रही पास, तो FCRA को लेकर क्यों सावधान

महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा के लार का सैंपल और दांत की माप लेगी जम्मू-कश्मीर पुलिस: सूत्र

शहबाज शरीफ और असीम मुनीर तीन दिनों के लिए सऊदी अरब क्यों जा रहे?

बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव 20 अगस्त को, 13 तक जमा होंगे नॉमिनेशन पेपर

कॉकरोच जनता पार्टी ने नेशनल वर्किंग कमिटी बनाई, इन 11 लोगों को मिली जिम्मेवारी, कामों का भी हुआ बंटवारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hiroshima Attack, North Korea, North Korea Missile Test, North Korea Missile Test Today, Kim Jong Un
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com