विज्ञापन

उत्तर कोरिया में भीषण गर्मी का अजीबोगरीब इलाज, सरकार बोली- 'लू से बचने के लिए पिएं कुत्ते के मांस का सूप'

North Korea Heatwave: उत्तर कोरिया में लू से बचने के लिए किम जोंग उन सरकार ने नागरिकों को डॉग मीट सूप पीने की सलाह दी है. जानिए कितना है इसका दाम?

उत्तर कोरिया में भीषण गर्मी का अजीबोगरीब इलाज, सरकार बोली- 'लू से बचने के लिए पिएं कुत्ते के मांस का सूप'
किम जोंग उन सरकार की अजीब सलाह- 'लू से बचना है तो पियो डॉग मीट सूप'. (सांकेतिक तस्वीर)
Unsplash

Viral News: उत्तर कोरिया (North Korea) में इन दिनों भीषण गर्मी (Heatwave) पड़ रही है और कई इलाकों में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. इससे बचने के लिए वहां की सरकार और डॉक्टरों ने लोगों को अपने खान-पान में बदलाव करने को कहा है. सरकारी सलाह में तरबूज और खीरे जैसी ठंडी चीजों के साथ-साथ कुत्ते के मांस का सूप (Bosintang) पीने को कहा गया है.

डॉक्टरों का क्या कहना है?

उत्तर कोरिया के सरकारी अखबार 'रोडोंग सिनमुन' में प्योंगयांग जनरल अस्पताल के डॉक्टरों ने लू से बचने के तरीके बताए हैं. डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा तापमान की वजह से हार्ट, शुगर और थायराइड के मरीजों की तबीयत बिगड़ सकती है. इससे बचाव के लिए उन्होंने डांगोगी गुक को एक ताकत देने वाला सूप बताया है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, सरकार इसे अपनी संस्कृति का हिस्सा मानती है और राजधानी में ताएदोंग नदी के किनारे इसके खास रेस्तरां भी चलाती है. साथ ही, इसे बढ़ावा देने के लिए कुकिंग प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं.

1980 के दशक में बदल दिया गया था नाम

डेलीएनके के मुताबिक, उत्तर कोरिया में इस सूप को पीने का चलन काफी पुराना है. 1980 के दशक में वहां के तत्कालीन नेता किम इल संग ने एक आदेश निकालकर इसका नाम बदल दिया था. उन्होंने डॉग मीट सूप का नाम बदलकर डांगोगी यानी मीठे मांस का सूप रख दिया था. ऐसा इसलिए किया गया था ताकि वहां आने वाले विदेशी पर्यटकों को इसका सीधा नाम सुनकर असहजता न हो.

क्या आम जनता इसे खरीद पाती है?

सरकार भले ही गर्मी से बचने के लिए यह सूप पीने की सलाह दे रही है, लेकिन आम जनता के लिए इसे खरीद पाना बहुत मुश्किल है. 1990 के दशक में वहां आए भारी अकाल से पहले लोग इसे आसानी से खरीद लेते थे. उस समय एक कुत्ते की कीमत लगभग 150 से 300 उत्तर कोरियाई वॉन हुआ करती थी. अब महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि यह कीमत क्वोरा के अनुसार, 30 हजार वॉन तक पहुंच गई है. ऐसे में यह सूप अब सिर्फ बड़े अफसरों और अमीर लोगों के लिए एक महंगा व्यंजन बनकर रह गया है.

ये भी पढ़ें:- भारत की स्लीपर बस का फैन हुआ विदेशी मेहमान, बोला- 'इतनी शानदार कि यूरोप को भी शर्म आ जाए'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea, Kim Jong Un, Dog Meat, Heatwave, Weird News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com