- CJP ने नेशनल वर्किंग कमिटी में 14 सदस्यों का ऑर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर और एक्सपैंशन आर्किटेक्चर घोषित किया है
- अभिजीत दीपके को फाउंडर और नेशनल कन्वेनर, आशुतोष रांका व सौरव दास को को-कन्वेनर बनाया गया है
- पार्टी का रोजगार मुद्दा युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी और वेतन की कमी को ध्यान में रखते हुए केंद्रित रहेगा
कॉकरोच जनता पार्टी ने आज अपने नेशनल वर्किंग कमिटी की घोषणा की है. इसे ऑर्गेजाइशनल स्ट्रक्चर एंड नेशनल एक्सपैंशन आर्किटेक्चर का नाम दिया गया है. इसमें 14 पद बनाए गए हैं. इन 14 पदों पर कुल 11 लोगों को जिम्मेदारियां दी गईं हैं.
इन 11 को मिली जिम्मेदारी
अभिजीत दीपके को फाउंडर और नेशनल कन्वेनर का पद दिया गया. खास बात ये है कि को-कन्वेनर का पद आशुतोष रांका और सौरव दास को बनाया गया है. नेशनल ऑर्गेनाइजेशन इन-चार्ज अजिंक्य शिंदे को बनाया गया है. नेशनल ऑर्गेनाइजेशन को इन-चार्ज दीपक बालियान को बनाया गया है. नेशनल सेक्रेटरी आफरीन नवाज को बनाया गया है.
मीडिया का जिम्मा विजय रेड्डी मलंगी बनाया गया है. लिगल अफेयर्स का काम रत्ना सिंह को दिया गया है. रिसर्च एंड पॉलिसी लीड का काम वैष्णवी गौर को दिया गया है. टेक्नोलॉजी लीड का जिम्मा रोहन देशपांडे को मिला है. संगठन के फाइनेंस संभालने का जिम्मा योगेश इंगले को दिया गया है.
छह महीने बाद शहर-शहर कमिटी
इसके साथ ही चार जोनल हेड बनाए गए हैं. नॉर्थ जोन का जिम्मा दीपक बालियान को तो साउथ जोन का जिम्मा विजय रेड्डी मलंगी को मिला है. ईस्ट और नॉर्थ ईस्ट जोन का जिम्मा अंकित भारद्वाज को मिला है तो वेस्ट जोन का जिम्मा योगेश इंगले को. कॉकरोच जनता पार्टी ने ये जिम्मेदारी साफ करते हुए बताया है कि अगले छह महीनों में सीजेपी राज्यों में भी को-ऑर्डिनेशन कमिटी बनाएगी. साथ लोकसभा और शहर स्तर पर भी को-ऑर्डिनेशन कमिटी का गठन किया जाएगा. इन 11 लोगों के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति को फिलहाल कॉकरोच जनता पार्टी का ऑफिस बियरर नहीं बनाया गया है.
आज अभिजीत दीपके ने बताया है कि CJP सितंबर में एक नेशनवाइड मूवमेंट 'क्या बोलती पब्लिक' शुरू करने जा रही है. उन्होंने बताया कि वह 5 मुद्दों पर लड़ेंगे और पहला मुद्दा शिक्षा का होगा. दीपके ने कहा कि देश की 'न्याय व्यवस्था' को मजबूत और पारदर्शी बनाना पार्टी का दूसरा सबसे अहम लक्ष्य होगा. CJP के मुद्दों में से एक मुद्दा रोजगार का भी होगा. उन्होंने कहा कि देश में 35 वर्ष से कम उम्र के युवाओं में बेरोजगारी दर चरम पर है. 60% लोगों के पास नौकरी नहीं है, और जिनके पास है उनका वेतन इतना कम है कि घर चलाना मुश्किल है, डिग्री धारक भी बेरोजगार हैं.
ये भी पढ़ें-
शहबाज शरीफ और असीम मुनीर तीन दिनों के लिए सऊदी अरब क्यों जा रहे?
बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव 20 अगस्त को, 13 तक जमा होंगे नॉमिनेशन पेपर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं