विज्ञापन
13 minutes ago

NEET UG Counselling 2026 Dates & Schedule LIVE Updates: NEET UG के लिए आज से काउंसलिंग शुरू हो रही है. यानी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की रेस शुरू हो चुकी है, जो लगातार अगले कुछ हफ्तों तक जारी रहेगी. ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होने वाले छात्रों को मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. ये रजिस्ट्रेशन ऑल इंडिया कोटा की 15% सीटों और डीम्ड/सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, ESIC, AFMC और AIIMS की 100% सीटों के लिए होंगे. नीट काउंसलिंग से जुड़ी हर अपडेट आपको इस LIVE BLOG में मिलेगी. 

सबसे पहले क्या करना होगा?

नीट में अच्छा स्कोर करने वाले छात्रों को सबसे पहले MCC के पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए उन्हें बेसिक जानकारी देनी होगी. इसके बाद सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा, जो कि रिफंडेबल होता है. वहीं रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा. इसके बाद उम्मीदवार अपनी रैंक के हिसाब से कॉलेज चुन सकते हैं और चॉइस फिलिंग करनी होगी. इसमें अभ्यर्थी अपनी रैंक और पसंद के अनुसार मेडिकल/डेंटल कॉलेजों की लिस्ट प्राथमिकता क्रम में भरते हैं. 

ये डॉक्यूमेंट रखें तैयार

नीट यूजी काउंसलिंग में शामिल होने वाले छात्रों को ये दस्तावेज तैयार रखने जरूरी हैं. एक भी डॉक्यूमेंट कम होने पर एडमिशन मिलने में परेशानी हो सकती है. 

  • NEET UG 2026 एडमिट कार्ड
  • NEET UG 2026 स्कोरकार्ड
  • MCC अलॉटमेंट लेटर 
  • 10वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  • 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  • 8 से 12 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी)
  • आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए उस वर्ग का सर्टिफिकेट

NEET UG 2026 Counselling Live Updates:

NEET Counselling 2026 LIVE: स्टेट कोटा शेड्यूल भी हो रहा जारी

ऑल इंडिया कोटा के साथ-साथ तमाम राज्य भी अपने मेडिकल कॉलेजों के लिए स्टेट कोटा काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर रहे हैं. अपने राज्य में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं. 

NEET Counselling 2026 LIVE: इन छात्रों पर लग जाएगा एक साल का बैन

NEET UG काउंसलिंग में शामिल होने वाले कुछ छात्र ऐसे भी हो सकते हैं, जिन पर एक साल का बैन और जुर्माना लगाया जा सकता है. स्ट्रे वैकेंसी राउंड में शामिल होने के बाद एडमिशन लेना अनिवार्य होता है, ऐसा नहीं करने पर डिपॉजिट जब्त और 1 साल के लिए बैन लगाया जाएगा. 

NEET UG Counselling 2026 LIVE: अपग्रेडेशन का नया नियम जान लीजिए

राउंड-1 में अलॉट हुई सीट को अपग्रेड करने के लिए छात्रों को अब कॉलेज जाकर फिजिकल रिपोर्टिंग की जरूरत नहीं होगी. इस बार ये बड़ा बदलाव किया गया है. 

NEET UG Counselling 2026 LIVE: कितनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस?

ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए जनरल कैटेगरी के छात्रों को 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और ₹10,000 रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा.

MCC Portal Live: MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक होगा एक्टिव

नीट काउंसलिंग के लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर NEET UG Round-1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव किया जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
NEET UG Counselling, NEET UG Counselling 2026, Neet UG Counselling Update, NEET Registration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com