विज्ञापन

सावन में 4 दिन जमकर बारिश, दिल्ली-यूपी से बिहार-बंगाल तक 12 राज्यों में IMD अलर्ट, जानें आज का मौसम

Weather Today: दिल्ली में आज का मौसम बारिश का है. नोएडा, गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट है. उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड,चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश में आज रेन अलर्ट है. जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

सावन में 4 दिन जमकर बारिश, दिल्ली-यूपी से बिहार-बंगाल तक 12 राज्यों में IMD अलर्ट, जानें आज का मौसम
Delhi Weather Today
PTI
नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर में अगले 5-6 दिनों तक बारिश का मौसम रहेगा. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है. देश के 18 राज्यो में आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट दिया है. इसमें बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र जैसे राज्य भी शामिल हैं. वहीं पूर्वोत्तर में भी नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय, असम में भारी बारिश की संभावना है. अगले 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम उत्तर भारत में रहने के आसार हैं.

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली की बात करें तो अगले छह दिनों के दौरान हल्की फुल्की से मध्यम स्तर की बारिश होती रहेगी. 5 अगस्त को दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. सुबह से लेकर रात तक बादल छाये रहने की संभावना है. साथ ही दो-तीन बार बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. कुछ जगहों पर बिजली चमकने के साथ बादल गरजने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. दिल्ली में 10 अगस्त तक ऐसे ही क्लाउडी वेदर रहने का अनुमान है.

उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश

  1. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 5 से 10 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है. 
  2. पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ में भी अगले 5 दिन बारिश आएगी
  3. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 से 7 अगस्त तक और पश्चिमी राजस्थान में 9 अगस्त को बारिश 
  4. पूर्वी राजस्थान में जयपुर, बीकानेर से लेकर जोधपुर तक 6 से 9 अगस्त तक बारिश रहने की संभावना 
  5. मध्य प्रदेश में 6 से 8 अगस्त तक इंदौर, उज्जैन, भोपाल, मांडला जैसे इलाकों में बारिश
  6. छत्तीसगढ़ में 5 से 8 अगस्त तक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 7 अगस्त को भारी बारिश होने का अलर्ट
  7. झारखंड में 5 से 8 अगस्त तक और बिहार, बंगाल में 5 अगस्त को बारिश होने के आसार
  8. महाराष्ट्र में कोंकण, विदर्भ और गोवा में 8 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा

पूर्वोत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून की तेज बारिश जारी रहेगी. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड में 5-7 से 10 अगस्त के बीच रेन अलर्ट है. अरुणाचल प्रदेश में 5 से 10 अगस्त, असम और मेघालय में 7 से 10 अगस्त तक बारिश होती रहेगी. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बारिश की संभावना है. 

कल का मौसम: दिल्ली-यूपी में येलो अलर्ट, बिहार-बंगाल से केरल तक भारी बारिश, 19 राज्यों में IMD की चेतावनी

ये भी पढ़ें - दिल्ली-यूपी में आज से 5 दिन बारिश, अंबाला और पटियाला में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें आज का मौसम
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Today, Delhi NCR Rain, Delhi Weather, IMD Alert, Monsoon Rain Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com