Israel Palestine Conflict: इज़रायल की तरफ से गाजा पट्टी पर लगातार हमले हो रहे हैं. हमले की जद में गाजा के आम लोग भी आ रहे हैं. गाजा के लोगों के सामने चुनौती है कि वो इस युद्ध से बचने के लिए कहा जाए. गाजा पट्टी तक जाने के इज़रायल से दो रास्ते है जो पूरी तरह से बंद हैं. गाजा पट्टी से निकलने का एक और रास्ता है रफा क्रोसिंग के जरिये.इस बॉर्डर से होकर मिस्र पहुंच सकते है या इसी रास्ते से मानवीय मदद पहुंच सकती है. यह क्रासिंग भी बंद है. 2007 के बाद से जब हमास ने गाजा पट्टी को कंट्रोल में लिया तब से यहां और भी सख्ती है.
इज़रायल के हमले का मिस्र को है डर
मिस्र का कहना है कि इजरायल के हवाई हमले में रफा क्रासिंग में तैनात अफसर भी घायल हो गए थे. तो बॉर्डर खोलने से पहले इज़रायल गारंटी दे कि वह हमला नही करेगा.मिस्र का यह भी कहना है कि वह उन्ही लोगो को गाजा से मिस्र की तरफ आने देगा जो विदेशी हो.फिलस्तीन लोगो को अपने यहां लेने के पक्ष में मिस्र नहीं है. उसके मुताबिक अगर गाजा पट्टी के लोग आ गए तो वह लौटेंगे नही और उस जगह पर इज़रायल कब्जा कर लेगा. पुर्नवास का भार लेने से मिस्र बच रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस्लामी आतंकियों का खतरा
मिस्र इससे भी डर रहा है कही आम लोगों के साथ इस्लामी आतंकी ना आ जाए.मिस्र के सीमा पर सैकड़ों लारियां और ट्रक राहत सामग्री लेकर खड़े है अगर यह सामान गाजा नही पहुचा तो वहां कई तरह की समस्या पैदा हो जाएगी.गाजा पट्टी में न ईंधन है और न पानी और न बिजली.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं