राजस्थान में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. राजस्थान में सभी पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों को भी मैदान में उतारने की तैयारी में हैं. इन सब के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम पद को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं सीएम की कुर्सी छोड़ने को तैयार हूं लेकिन सीएम पद की जिम्मेदारी मुझे नहीं छोड़ने वाली.
मैं सचिन पायलट का समर्थन करता हूं
सचिन पायलट को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि मैं खुद सचिन पायलट का समर्थन करता हूं. उनके समर्थक विधायकों को मिलेगा टिकट. कुछ एक को छोड़कर सभी को टिकट मिलेगा. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या चौथी बार वो मुख्यमंत्री बनेंगे तो उन्होंने कहा कि मुझे पहली बार सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री बनाया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विकल्प होने पर ही बदले जाएंगे उम्मीदवार
सीएम अशोक गहलोत ने आगामी चुनाव में टिकट बंटवारे पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास किसी उम्मीदवार का विकल्प होगा तो ही हम किसी की टिकट बदलेंगे. टिकट तभी बदले या काटे जाएंगे जब कोई बेहतर विकल्प होगा. बीते दिनों राजस्थान के सियासी घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा अशोक गहलोत ने कहा कि मेरी बात को विपक्ष ने मुद्दा बनाया, मेरा केवल यह कहना था कि कैलाश मेघवाल और वसुंधरा राजे लोकतंत्र विरोधी नहीं है. जिसका पता नहीं क्या-क्या मतलब निकाले गए.
सीएम अशोक गहलोत ने कुछ दिन पहले बीजेपी पर साधा था निशाना
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि ‘लाल डायरी' की साजिश भाजपा मुख्यालय में रची गई थी, लेकिन यह नाकाम हो गई. सीएम गहलोत ने कहा था कि सरकार गिराने के लिए ‘लाल डायरी' से जुड़ी साजिश में अमित शाह, जेपी नड्डा, धर्मेन्द्र प्रधान, गजेन्द्र सिंह शेखावत और जफर इस्लाम शामिल थे. उन्होंने कहा था कि ये (भाजपा) चुनी हुई सरकार को गिरा रहे हैं, इन्हें सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्यप्रदेश में इन्होंने चुनी हुई सरकारों को गिराया.फिर चुनाव के मायने क्या रह गया?
राजेन्द्र गुढ़ा ने जुलाई में लगाया था आरोप
उल्लेखनीय है कि गहलोत सरकार के तत्कालीन मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने जुलाई में विधानसभा में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर राज्य सरकार पर निशाना साधा था जिसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था. उन्होंने दावा किया था कि उनके पास एक लाल डायरी है जिसमें कथित तौर पर मुख्यमंत्री के अनियमित वित्तीय लेनदेन का विवरण है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं