इजराइल (Israel) की सेना ने कहा कि उनके सैनिक अभी भी इजराइल के अंदर 22 स्थानों पर सैकड़ों फिलिस्तीनी आतंकवादियों से जूझ रहे हैं, जिन्होंने शनिवार सुबह भारी रॉकेट हमले के दौरान गाजा से घुसपैठ की थी. सेना के प्रवक्ता रिचर्ड हेचट ने पत्रकारों से कहा, "अभी भी 22 स्थान ऐसे हैं जहां हम समुद्र, जमीन और हवा से इजरायल में आए आतंकवादियों से उलझ रहे हैं." उन्होंने कहा कि हमास के हमले में मजबूत जमीनी आक्रमण शामिल है.
पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि कितने आतंकवादी इजराइल में दाखिल हुए हैं, रिचर्ड हेचट ने कहा कि सैकड़ों ने देश पर आक्रमण किया है, उन्होंने कहा कि "सैकड़ों" अभी भी इजराइल के अंदर सैनिकों से लड़ रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि गाजा सीमा से 20 किलोमीटर दूर नेगेव रेगिस्तान में दो इजरायली समुदाय "बीरी और ओफाकिम में भी गंभीर बंधक स्थिति है.
हेचट ने कहा कि गाजा पट्टी से इजराइल में 3,000 से अधिक रॉकेट दागे गए हैं.
उन्होंने कहा, "इस अमानवीय हमले की कड़ी प्रतिक्रिया होगी, यह अभूतपूर्व है."
रात भर लड़ाई जारी रही, जिसमें इजराइल में कम से कम 70 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि गाजा अधिकारियों ने पिछले कुछ सालों के सबसे भीषण संघर्ष में 232 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है.
ये भी पढ़ें :
* हमास के आतंकवादी हमलों के सामने अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा है: जो बाइडेन
* इजराइल-फिलिस्तीन के बीच विवाद का लंबा इतिहास, जानिए- क्या है ताजा संघर्ष की वजह
* 3 इजराइलियों को बनाया गया बंधक, आतंकी ग्रुप हमास ने जारी किया VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं