गाजा पट्टी पर नियंत्रण रखने वाले फिलिस्तीनी आतंकवादी ग्रुप हमास ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें दिखाया गया कि उसके लड़ाकों ने तीन लोगों को बंधक बना लिया है. ये तीनों लोग कपड़ों से सामान्य नागरिक लग रहे हैं.
वीडियो की शुरुआत में काले बैकग्राउंड वाली पट्टी पर लिखा है, " अल-अक्सा फ्लड की लड़ाई में अल-कसम ब्रिगेड ने कई दुश्मन सैनिकों को पकड़ा है."
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बैकग्राउंड में हिब्रु भाषा के संकेतों से पता चलता है कि फुटेज को इज़राइल और गाजा पट्टी के बीच इरेज़ क्रॉसिंग के इज़राइल साइड की ओर फिल्माया गया है.
सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे दूसरे वीडियोज में सैन्य वर्दी में कई लोगों के शवों के साथ-साथ हाइवे पर कई मृत गाड़ी चालकों और यात्रियों को दिखा गया है.
न्यूज एजेंसी AFP ने कहा कि वह किसी भी फुटेज की पुष्टि नहीं करती है.
इज़राइल के मैगन डेविड एडोम इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज का कहना है कि फिलिस्तीनी आतंकवादियों के गाजा पट्टी से पार करने के बाद 22 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
उग्रवादियों ने इजराइल की ओर हजारों रॉकेट भी दागे, जिनका जवाबी हमला हवाई हमलों से हुआ.
गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से उन रिपोर्टों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि उनकी तरफ भी कई फिलिस्तीनियों को मार दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं