इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास (Hamas) के बीच जारी जंग (Israel Palestine Conflict )का शुक्रवार को 21वां दिन है. 7 अक्टूबर को हमास के रॉकेट हमले के बाद से इजरायल गाजा पट्टी पर जवाबी कार्रवाई कर रहा है. इजरायल ने आरोप लगाया है कि हमास गाजा पट्टी (Gaza Strip) के सबसे बड़े अस्पताल को अपने मुख्यालय के रूप में इस्तेमाल कर रहा है, ताकि इजरायली हमलों में लोगों को कथित तौर पर मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया जा सके. हालांकि, हमास ने इजरायली डिफेंस फोर्स के आरोप को सिरे से खारिज किया है.
'टाइम्स ऑफ इजरायल' के मुताबिक इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) का कहना है कि हमास का मेन ऑपरेशन बेस यानी मुख्य ठिकाना गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा अस्पताल के नीचे है. IDF ने इससे जुड़ी सैटेलाइट इमेज जारी की है.
हमास को लेकर भारत के सामने बढ़ी कूटनीतिक चुनौती, वैश्विक स्तर पर दबाव बनाने की हो रही कोशिश?
IDF के प्रवक्ता ने कहा- "हमारे पास इस बात के सबूत हैं कि सैंकड़ों लड़ाके अस्पताल में छिपे हैं. इजरायल के पास खुफिया जानकारी है कि इन बेस तक जाने के लिए लड़ाके सुरंगों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उन्हें अस्पताल के अंदर न जाना पड़े."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हमास और ISIS दोनों बीमार-नेतन्याहू
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास और ISIS को बीमार करार दिया है. नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, "हमास-ISIS बीमार है. उन्होंने अपने आतंक के लिए अस्पतालों को मुख्यालय में बदल दिया है. हमने इसे साबित करने वाली खुफिया जानकारी जारी की है." इजरायली पीएम ने आगे कहा, "गाजा में हमास अस्पतालों से हमले कर रहा है. युद्ध छेड़ता है".
Hamas-ISIS is sick.
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) October 27, 2023
They turn hospitals into headquarters for their terror.
We just released intelligence proving it.
Here it is: pic.twitter.com/F82OxaIPN6
अस्पतालों में खुलेआम घूम रहे आतंकी-इजरायली सैन्य प्रवक्ता
वहीं, इजरायली सैन्य प्रवक्ता डैनियल हगारी ने पत्रकारों से कहा, "हमास अपने अभियानों को चलाने में मदद के लिए अस्पतालों के फ्यूल का इस्तेमाल कर रहा है." हगारी ने विशेष रूप से गाजा के सबसे बड़े अल-शिफा अस्पताल की पहचान की, जहां से हमास के लोग काम कर रहे थे. उन्होंने कहा, "शिफा और अन्य अस्पतालों में आतंकवादी खुलेआम घूमते हैं."
इजरायल के एयर स्ट्राइक में अब तक 50 बंधकों की हुई मौत: हमास का बयान
इजरायल जंग में स्पंज बम का कर रहा इस्तेमाल
इस बीच इजरायल जंग में स्पंज बम का इस्तेमाल कर रहा है. गाजा में हमास सुरंगों से हमले कर रहा है. यहां तक इजरायली सेना की पहुंच नहीं है. ऐसे में इन हमलों से बचने के लिए इजरायल ने स्पंज बम बनाए हैं. फोम से बने ये बम फटने के बाद ज्यादा से ज्यादा जगह में फैल जाता है और सख्त हो जाता है.
केमिकल ग्रेनेड की टेस्टिंग भी कर रहा इजरायल
इसके साथ ही इजरायल केमिकल ग्रेनेड की टेस्टिंग भी कर रहा है. इनमें कोई एक्सप्लोसिव नहीं होता, लेकिन इसका इस्तेमाल सुरंगों की एंट्रेंस या किसी तरह के गैप को बंद करने में होता है.
Explainer : गाजा के नीचे 'सीक्रेट सिटी' को ढूंढ़ पाएगा इजरायल का 'Iron Wall'?
गाजा को नहीं मिल रही जरूरी मदद-UN
इस बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) का कहना है कि गाजा को जितनी मदद की जरूरत है, उतनी मदद नहीं दी जा रही है. अब तक सिर्फ 84 ट्रक राहत सामग्री लेकर पहुंचे हैं. वहां रह रहे 23 लाख लोगों के लिए ये बेहद ही कम है.
गाजा के अस्पतालों में फ्यूल की कमी
इधर, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने कहा- "गाजा के अस्पतालों में फ्यूल की कमी हो गई है. यहां 12 बड़े अस्पतालों में हर दिन 94 हजार लीटर ईंधन की जरूरत है. ईंधन नहीं होने के कारण लोगों का इलाज करना मुश्किल हो रहा है."
हमास की सुरंगों को बंद करने के लिए इजरायल ने तैयार किया सीक्रेट हथियार, जानें क्या है स्पंज बम?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं