इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास के बीच जारी जंग (Israel Palestine Conflict) का गुरुवार को 20वां दिन है. 7 अक्टूबर को हमास के रॉकेट हमलों के बाद से इजराइली सेना ने गाजा पट्टी (Gaza Strip) में जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है. गुरुवार को इजरायली सेना ने गाजा में 250 जगहों पर हमला किया. इस दौरान उन्होंने हमास के ठिकानों, कमांड सेंटर, सुरंगों और रॉकेट लॉन्चर्स को निशाना बनाया. इसी बीच हमास ने एक बयान में कहा कि इजरायल के हमलों के कारण गाजा में मारे गए बंधकों की अनुमानित संख्या लगभग 50 है.
अल-कसम ब्रिगेड के टेलीग्राम अकाउंट के मुताबिक, हमास की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने गुरुवार को कहा कि इजरायली हमलों के कारण गाजा में मारे गए बंधकों की संख्या लगभग 50 हो गई है. हालांकि, हमास के प्रवक्ता ने मारे गए लोगों के बारे में कोई और ब्योरा नहीं दिया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इजरायल ने दक्षिणी गाजा में 48 जगहों पर की एयर स्ट्राइक
'द टाइम्स ऑफ इजरायल' के मुताबिक आज कुछ ही घंटों में इजरायल ने दक्षिणी गाजा में 48 जगहों पर एयर स्ट्राइक की है. इनमें 481 लोगों की मौत हो गई. ये वो लोग हैं जो इजराइल की उत्तरी गाजा छोड़ने की चेतावनी के बाद वहां आए थे. इससे पहले इजराइली सेना ने बताया कि नेवी ने खान यूनिस में एक मिसाइल पैड पर हमला किया. ये साइट मस्जिद और किंडरगार्टेन के एकदम पास में मौजूद थी. इस जंग में अब तक 7 हजार फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में 3 हजार बच्चे शामिल हैं.
गाजा में 1600 लोग लापता
रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा में 1600 लोगों के लापता होने की खबर है. इनमें 900 बच्चे शामिल हैं. कुछ लोग और बच्चों के इजरायली बमबारी में तबाह हुई इमारतों के मलबे में दबे होने की आशंका है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को बताया कि गाजा में फिलहाल सुविधाओं और खास तौर पर ईंधन की कमी के चलते 35 में से 12 अस्पताल बंद हो चुके हैं. 7 बड़े अस्पतालों में क्षमता से ज्यादा मरीज भर्ती हैं.
UN की तरफ से चलाए जा रहे 150 रिफ्यूजी कैम्प
इस बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) की तरफ से गाजा और आसपास के इलाकों में कुल मिलाकर 150 रिफ्यूजी कैम्प चलाए जा रहे हैं. इनमें 6 लाख से ज्यादा रिफ्यूजी मौजूद हैं. हैरानी की बात यह है कि गाजा में बमुश्किल राहत सामग्री पहुंच रही है. इसे बांटने के लिए जो वाहन हैं, उनमें फ्यूल ही नहीं है.
ये भी पढ़ें:-
भारत-मिडिल ईस्ट कॉरिडोर इजरायल-हमास जंग की हो सकता है वजह: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
अल जजीरा का पत्रकार करता रहा युद्ध कवरेज, उधर इजरायल की बमबारी में खत्म हो गया परिवार
इज़रायल ने किबुत्ज़ बेरी में हमास के कब्जे से बंधकों को छुड़ाया, देखें सैन्य ऑपरेशन का VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं