विज्ञापन

ऑपरेशन ‘Lion’s Roar’ के तहत ईरान के कई शहरों पर हमले कर रहा इजरायल

इजरायल ने ‘Lion’s Roar’ ऑपरेशन के तहत ईरान पर प्रीएम्प्टिव हमला किया, जिसके बाद पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया. सायरन बजते ही नागरिकों को शेल्टर के पास रहने का निर्देश दिया गया. इसी बीच ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से पलटवार किया है.

ऑपरेशन ‘Lion’s Roar’ के तहत ईरान के कई शहरों पर हमले कर रहा इजरायल
  • इजरायल ने अपने सैन्य अभियान का नाम Lion's Roar रखा है.
  • इजरायल ने ईरान के खिलाफ प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक शुरू कर पूरे देश में तत्काल आपातकाल लागू कर दिया है.
  • इजरायल की सेना ने नागरिकों को निकटतम बम शेल्टर की जानकारी रखने और गैरजरूरी यात्रा न करने की चेतावनी दी है.

इजरायल-ईरान टकराव आज खुली जंग में बदल गया. इजरायल ने अपने सैन्य अभियान का नाम 'Lion's Roar' (शेर की दहाड़) रखा है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यह नाम उस समय चुना जब सेना पहले एक अन्य आंतरिक नाम का उपयोग कर रही थी. इससे पहले जून 2025 के ऑपरेशन का नाम 'Rising Lion' था.

इजरायल ने शुरू की प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक, देश में आपातकाल

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने घोषणा की कि पूरे देश में तत्काल आपातकाल लागू किया जा रहा है. ईरान के खिलाफ प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक शुरू हो चुकी है. इसके उद्देश्य है- इजरायल पर मंडराते खतरों को हटाना. इस घोषणा के साथ ही पूरे इजरायल में सायरन बजे.

IDF Home Front Command ने नागरिकों को चेताया कि नजदीकी बम शेल्टर की लोकेशन पता रखें. गैरजरूरी यात्रा न करें. यह एक 'प्रोएक्टिव अलर्ट' है ताकि संभावित मिसाइल हमलों के लिए जनता तैयार रहे. फिलहाल नागरिकों को शेल्टर में उतरने की आवश्यकता नहीं है.

यह भी पढ़ें- अब नॉर्थ इजरायल में धमाकों की गूंज... ईरान-इजरायल युद्ध के 10 बड़े अपडेट

IDF ने X पर पोस्ट किया

'पूरे इजरायल में सायरन बजाए गए हैं… जनता को निकटतम शेल्टर होम के पास रहने का निर्देश दिया गया है. यह संभावित मिसाइल हमले की तैयारी के लिए जारी किया गया अलर्ट है.

ईरान का पलटवार- बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला

इजरायल की ओर से की गई कार्रवाई के तुरंत बाद ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से पलटवार किया.इजरायल की सेना ने इसकी पुष्टि की है कि एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं. कई इलाकों में सायरन लगातार बज रहे हैं. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश जारी किए गए हैं.

यह भी पढ़ें- खामेनेई को सत्ता से हटाना है... इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ईरान पर हमले के बाद बोले

ईरान में साइबर हमला- कई न्यूज़ वेबसाइट हैक

दूसरी ओर ईरान में बड़े साइबर हमले की रिपोर्ट सामने आई है. हैक हुई वेबसाइटों में शामिल हैं:

  • IRNA
  • ISNA
  • तबनाक
  • असर-ए-ईरान

ईरानी मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर असर पड़ा है और इसे एक बड़े समन्वित साइबर अटैक का हिस्सा माना जा रहा है.

इजरायल का ‘Lion's Roar' ऑपरेशन तेजी से आगे बढ़ रहा है. ईरान ने मिसाइल अटैक से जवाब दे दिया है. इजरायल में सायरन और शेल्टर अलर्ट जारी हैं. ईरान में साइबर हमलों की खबरों ने हालात को और जटिल बना दिया है. क्षेत्र में तनाव चरम पर है और आने वाले घंटे निर्णायक साबित हो सकते हैं.

लेखक के बारे में
img
सत्यम बघेल
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Isreal, Isreal Attack In Iran, Israel Iran War, Israel Iran War Latest News, Israel Iran War Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com