विज्ञापन
सत्यम बघेल

सत्यम बघेल

Chief sub editor
NDTV में नवंबर 2025 से चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत सत्यम इससे पहले Aaj Tak डिजिटल में होम पेज मैनेजर और शिफ्ट लीड की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. उत्तर प्रदेश के कासगंज से ताल्लुक रखने वाले सत्यम ने Indian Institute of Mass Communication (IIMC) से रेडियो और टीवी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लो...
और पढ़ें

सत्यम बघेल

img

NDTV में नवंबर 2025 से चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत सत्यम इससे पहले Aaj Tak डिजिटल में होम पेज मैनेजर और शिफ्ट लीड की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. उत्तर प्रदेश के कासगंज से ताल्लुक रखने वाले सत्यम ने Indian Institute of Mass Communication (IIMC) से रेडियो और टीवी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है. Zee News डिजिटल से लेकर कई बड़े न्यूज़रूम्स तक, उन्होंने राजनीति, अंतरराष्ट्रीय मामलों, लीगल मुद्दों और एक्सप्लेनर स्टोरीज पर मजबूत पकड़ बनाई है. सत्यम की पहचान सिर्फ डेस्क जर्नलिज्म तक सीमित नहीं रही. नोएडा में जब मजदूर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे, तब उन्होंने माइक उठाकर मैदान में उतरने और उनकी आवाज देश तक पहुंचाने का फैसला किया. खबरों को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उन्हें लोगों के अनुभव और संवेदनाओं के साथ सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खासियत है. न्यूज़रूम की भागदौड़ से बाहर सत्यम को घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है. तेज फैसले, पैनी नजर और खबरों के प्रति जिम्मेदारी, इन्हीं खूबियों के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता की नई पीढ़ी के भरोसेमंद चेहरों में शामिल हैं.