- तेहरान में इजरायल के जवाबी मिसाइल हमले के बाद जोरदार धमाकों और घने धुएं की सूचना मिली है।
- इजरायल और ईरान ने अपने-अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है
- अयातुल्ला अली खामेनेई को सुरक्षा कारणों से तेहरान से सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया है
Israel Iran War: ईरान ने भी इजरायल पर जवाबी हमले शुरू कर दिये हैं. उत्तरी इजराइल में धमाकों की आवाजें गूंज रही हैं. ईरान से आने वाली मिसाइलों को रोकने के प्रयास किए जा रहे है. इजरायल और ईरान के बीच आखिरकार जंग शुरू हो गई है. इजरायल ने ईरान पर एक जवाबी मिसाइल हमला किया, जिसके बाद तेहरान भर में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. जंग के ये हालात परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और मध्य पूर्वी देश में संभावित अमेरिकी हमले की आशंकाओं के बीच हुआ है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि कई मिसाइल तेहरान के यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोम्हूरी इलाके में गिरीं, जबकि तेहरान के डाउनटाउन में पाश्चर स्ट्रीट के आसपास से घना धुआं उठता देखा गया.
- ईरान ने भी जवाबी हमले शुरू कर दिये हैं. उत्तरी इजराइल में धमाकों की आवाजें गूंज रही हैं. ईरान से आने वाली मिसाइलों को रोकने के प्रयास किए जा रहे है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कर दिया है कि वह ईरान को परमाणु शक्ति किसी भी कीमत पर नहीं बनने देगा.
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कह दिया है कि वह ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु ताकत नहीं बनने देंगे. ईरान पर इजरायल के हमले के बाद ट्रंप ने कहा कि कुछ समय पहले अमेरिका की सेना ने ईरान में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया. हमारा उद्देश्य ईरानी शासन से उत्पन्न होने वाले खतरों को समाप्त करके अमेरिकी जनता की रक्षा करना है. ऐसे में इजरायल और ईरान के बीच युद्ध लंबा खिंच सकता है.
- ईरान पर इजरायल के हमले के बाद दोनों देशों ने अपने एयर स्पेस बंद कर दिये हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब ईरान और इजरायल एक-दूसरे पर मिसाइलों से अटैक कर सकते हैं. ऐसे में यात्री विमानों को भी नुकसान हो सकता है.
- एक ईरानी अधिकारी के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई इस समय तेहरान में नहीं हैं. खामेनेई को एक "सुरक्षित स्थान" पर ले जाया गया है. मीडिया खबरों के मुताबिक, इजरायल के निशाने पर खामेनेई समेत कई बड़े नेता और सैन्य ठिकाने हो सकते हैं.
- इजराइली हमले के बाद ईरान में मोबाइल फोन सेवाएं ठप हो गई हैं. इजरायली सेना की ओर से बताया जा रहा है कि ईरान पर हमला अगले कई दिनों तक जारी रह सकता है. इस युद्ध की तैयारी काफी दिनों पहले से की जा रही थी.
- इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि उनके देश ने ईरान पर हमला किया है और इमरजेंसी की ऐलान कर दिया है. इजराइली सेना ने ट्वीट किया, 'पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इजराइल में सायरन बजने लगे हैं और मोबाइल फोन पर सीधे निर्देश भेजे गए हैं कि लोग सुरक्षित क्षेत्रों के आसपास रहें. यह जनता को इजराइल की ओर मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए तैयार करने हेतु एक चेतावनी है. रक्षा बल जनता से अनुरोध करता है कि वे सुरक्षित क्षेत्रों के आसपास रहें.'
- ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की चर्चा पिछले कुछ समय से सुनने में आ रही थी. इस बीच इजरायल के मशहूर बेन गुरियन हवाईअड्डे पर 9 अमेरिकी रिफ्यूलिंग टैंकर पहुंचने की खबर ने हमले की आशंका को बढ़ा दिया था. शनिवार को 'द टाइम्स ऑफ इजरायल' ने फुटेज और ओपन-सोर्स फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा पर नजर रखने वाले एनालिस्ट के हवाले से बताया, मिडिल ईस्ट में अमेरिका की मिलिट्री फोर्स की बड़ी संख्या के तहत कम से कम नौ अमेरिकी रिफ्यूलिंग टैंकर रातों-रात इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर पहुंचे. मीडिया हाउस ने हवाईअड्डे पर तैनात एयरक्राफ्ट की तस्वीर भी साझा की.
- येरुशलम पोस्ट की खबर के मुताबिक, ईरान पर हुए हमलों में इजरायल को अमेरिका का का साथ मिला है. ऐसे में टैंकर इजरायल के उत्तरी तट की ओर बढ़ रहे यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर पर सवार अमेरिकी फाइटर जेट की मदद कर सकते हैं.
- इजरायल द्वारा ईरान पर किये गए इस ऑपरेशन का नाम 'शेर की दहाड़' (Lion's Roar) नाम दिया है.
- खबरों के मुताबिक, ईरान में 30 जगहों पर हमला किया गया है. शुरुआती हमले में कहा जा रहा है कि ईरानी खुफिया एजेंसी की इमारतों, एयरपोर्ट्स, राष्ट्रपति भवन समेत रिहायशी इलाके में हमले किए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं