विज्ञापन

ईरान का हाल यूक्रेन जैसा होगा; इजरायल के अटैक के बाद ऐसा क्यों बोले एक्सपर्ट्स? टैरिफ का भी जिक्र

Israel Attacks Iran Today: ईरान की राजधानी तेहरान पर किए इजरायल की ओर से खतरनाक हमले पर एनडीटीवी से बातचीत के दौरान रक्षा विशेषज्ञ प्रभु दयाल ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के बीच बातचीत महज दिखावा है. प्रभु दयाल ने आगे कहा कि बातचीत से ऐसा कुछ हल होता नहीं दिखा

ईरान का हाल यूक्रेन जैसा होगा; इजरायल के अटैक के बाद ऐसा क्यों बोले एक्सपर्ट्स? टैरिफ का भी जिक्र
  • इजरायल ने तेहरान में अचानक हमला कर ईरान के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की है, जिसके बाद दोनों देश हाई अलर्ट पर हैं
  • अमेरिका और इजरायल के बीच बातचीत केवल दिखावा है, असल में वे ईरान पर हमले की योजना बना रहे थे
  • अमेरिका ईरान में सत्ता परिवर्तन चाहता है और खामनेई शासन को हटाने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तेहरान/नई दिल्ली:

इजरायल ने खामोशी के बीच हमला कर एक बार फिर ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है. ईरान में हर ओर हाई अलर्ट है तो वहीं इजरायल में भी तुरंत राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है. तेहरान में हुए हमले के पीछे अमेरिका का भी हाथ माना जा रहा है. इस बीच ईरान के शीर्ष नेता अमनातुल्लाह खामनेई  भी गायब हैं. उनका इस हमले के बीच किसी अज्ञात लोकेशन में जाने की खबर है और वह तेहरान में नहीं हैं. इजरायल के इस अचानक लिए फैसले पर एक्सपर्ट्स क्या रह रहे हैं, आइए आपको बताते हैं. 

ईरान पर इजरायल के हमले को लेकर क्या बोल रहे एक्सपर्ट्स?

ईरान की राजधानी तेहरान पर किए इजरायल की ओर से खतरनाक हमले पर एनडीटीवी से बातचीत के दौरान रक्षा विशेषज्ञ प्रभु दयाल ने कहा कि  अमेरिका और इजरायल के बीच बातचीत महज दिखावा है. प्रभु दयाल ने आगे कहा कि बातचीत से ऐसा कुछ हल होता नहीं दिखा क्योंकि दोनों के बीच बहुत चीजों पर विरोध है और पीस टॉक के बीच अमेरिका और इजरायल ईरान पर हमले की पूरी प्लानिंग बना रहे थे. 

 यह भी पढ़ें-  ईरान का हाल यूक्रेन जैसा होगा; इजरायल के अटैक के बाद ऐसा क्यों बोले एक्सपर्ट्स?

टैरिफ वाला जिक्र क्यों?

रक्षा विशेषज्ञ प्रभु दयाल ने आगे कहा कि  अमेरिका ने हमले की पुष्टि कर यह साफ कर दिया है कि वह ईरान में सत्ता परिवर्तन चाहता है. उन्होंने अमेरका के युद्ध में सीधे आने पर कहा कि मैं फिर कह रहा हूं कि ये बातचीत महज दिखावा था,ईरान और अमेरिका के भी विशेषज्ञ ये मानते हैं कि इस बातचीत का कोई मतलब नहीं है क्योंकि दोनों के बीच काफी दूरियां हैं. प्रभु दयाल ने कहा कि इजरायल और अमेरिका पूरी ताकत लगा रहे हैं कि ईरान में सत्ता बदले और खामनेई शासन से हटें. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ को लेकर दिए फैसले से भी ध्यान भटकाने के लिए अमेरिका ने यह फैसला लिया गया है. 

 यह भी पढ़ें- ईरान पर इजरायल का हमला, खुफिया ठिकाने में छिपे सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई

हाल यूक्रेन जैसा होगा 

एनडीटीवी से खास बातचीत में भारत के पूर्व राजदूत दीपक वोहरा ने कहा कि ये खबर मुझे पहले ही हो गई थी ईरान पर कुछ बड़ा होने वाला है,ईरान भी एकतरह से फंस चुका था. दीपक वोहरा ने इजरायल-ईरान युद्ध पर कहा कि इजरायल के लोगों का कहना है कि ये युद्ध ईरान के शीर्ष नेता खामनेई के अंत की शुरुआत है. उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर ईरान ने यहां से अगर जवाबी हमला किया तो हाल यूक्रेन जैसा होगा. 90 प्रतिशत ये देश यानी ईरान खत्म हो जाएगा. इसके अलावा अंदर ही अंदर लोग सत्ता के खिलाफ विरोध शुरू कर देंगे. 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com