भारत (India) में चीन (China) की जासूसी के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत ने सोमवार को चीन से संबंध रखने वाले 54 मोबाइल ऐप (Mobile Apps) को सुरक्षा एवं निजता (Security and Privacy) से जुड़े मसलों पर प्रतिबंधित कर दिया जिनमें टेंसेंट एक्सराइवर, नाइस वीडियो बायडु और वीवा वीडियो एडिटर शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक प्रतिबंधित किए गए 54 चीनी ऐप ने कथित तौर पर उपयोगकर्ताओं से अहम मंजूरियां हासिल कर उनसे संवेदनशील जानकारियां जुटाईं.ये ऐप उपयोगकर्ताओं से जुटाई गई जानकारियों का दुरुपयोग कर रहे थे और उसे विरोधी देश में स्थित सर्वरों को भेज रहे थे.
सूत्रों के मुताबिक, प्रतिबंधित किए गए ऐप देश की अखंडता एवं संप्रभुता को खतरे में डालने वाली गतिविधियों में कथित तौर पर लिप्त पाए गए थे। इनसे देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा होने की आशंका पाई गई.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सूत्रों ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन 54 ऐप को प्रतिबंधित करने के लिए अंतरिम निर्देश जारी कर दिए हैं. मंत्रालय को इस बारे में गृह मंत्रालय से अनुरोध किया गया था.
यह भी पढ़ें:- Battlegrounds Mobile India का चीनी कनेक्शन सामने आने के बाद कंपनी ने उठाया यह कदम
प्रतिबंध के दायरे में आए ऐप में ब्यूटी कैमराः स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमराः सेल्फी कैमरा, राइज ऑफ किंग्सडम्सः लॉस्ट क्रुसेड, वीवा वीडियो एडिटर, टेंसेंट एक्सराइवर जैसे लोकप्रिय ऐप भी शामिल हैं.
इनके अलावा गेरेना फ्री फायर- इल्युमिनेट, एस्टाक्राफ्ट, फैंसीयू प्रो, मूनचैट, बारकोड स्कैनर-क्यूआर कोड स्कैन और लीका कैम को भी सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है.
इस साल भारत सरकार ने चीन से संबंधित मोबाइल ऐप को प्रतिबंधित किया है. वर्ष 2020 में भी कई प्रमुख चीनी ऐप प्रतिबंधित किए गए थे जून 2020 में सरकार ने टिकटॉक और यूसी ब्राउजर जैसे 59 चीनी ऐप पर पाबंदी लगा दी थी.
जून 2020 में भारत सरकार ने चीनी ऐप पर प्रतिबंध लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच पैदा हुए तनाव के बाद उठाया था.
यह भी पढ़ें:- TikTok सहित भारत में परमानेंट बैन किए गए 59 चीनी ऐप्स : रिपोर्ट्स
उसके बाद इन प्रतिबंधित ऐप के नकली संस्करण के रूप में उतारे गए ऐप को भी अगस्त 2020 में प्रतिबंधित कर दिया था. उसी साल सितंबर में भी सरकार ने 118 अन्य चीनी ऐप पर भी पाबंदी लगा दी जिनमें लोकप्रिय गेमिंग ऐप पब्जी भी शामिल था.
2020 नवंबर में जब भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security) का हवाला देते हुए 43 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था तो सरकार के इस कदम से चीन (China) बौखला गया था. चीन ने कहा था कि वह भारत सरकार के प्रतिबंध के फैसले का "पूरी तरह से विरोध" करता है. साथ ही आरोप लगाया था कि भारत ऐप पर प्रतिबंध लगाने के लिए "बार-बार राष्ट्रीय सुरक्षा का इस्तेमाल" कर रहा है.
भारत सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार कहा गया था कि "भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए पूर्वाग्रही गतिविधियों में संलग्न होने के लिए सरकार द्वारा 43 मोबाइल ऐप अवरुद्ध किए गए हैं." बैन किए जाने वाले ऐप्स में कई डेटिंग ऐप्स भी शामिल हैं. इन ऐप्स में अलीबाबा वर्कबेंच, स्नैक वीडियो, कैमकार्ड, टाइनीज सोशल, वीडेट (डेडिंग ऐप), फ्री डेटिंग ऐप, डेट माई एज, ट्रूली चाईनीज, मैंगो टीवी, बॉक्स स्टार, हैप्पी फिश प्रमुख थे.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं