Viral News: कहते हैं कि जो रिस्क लेने से डरता है, वो अक्सर मौके गंवा देता है. पर एक महिला ने 195 पार्किंग स्पेस पर ऐसे समय में दांव लगाया, जब उसे कोई खरीदने के लिए आगे नहीं आया. महिला ने 20 करोड़ रुपये ($2 Million) खर्च करके 196 पार्किंग खरीद लिया. सालों बाद वही फैसला उसके लिए फायदे का सौदा साबित हुआ. अब उसी पार्किंग से महिला दोगुना कमाई कर रही है. हालांकि, महिला ने जब बढ़ती मांग के बीच पार्किंग स्पेस महंगे किराये पर देने और ऊंची कीमत पर बेचने शुरू किए, तो स्थानीय निवासी उसके खिलाफ कोर्ट पहुंच गए. पर कोर्ट ने भी महिला के ही पक्ष में फैसला सुनाया.
2018 में आया था प्रोजेक्ट
196 पार्किंग पर दांव लगाने वाली महिला चीन के हुनान प्रांत के चांग्शा शहर की है. 2018 में डेवलपर ने पार्किंग की जगह बिक्री के लिए रखी तो उस समय स्थानीय लोगों ने वहां पर दुकानों, स्कूलों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसी जरूरी सुविधाएं न होने पर दिलचस्पी नहीं दिखाई. पर महिला ने लोगों की सोच से एकदम हटकर पार्किंग की जगहों में जोखिम लेने का फैसला किया.
विकास हुआ तो बढ़ी पार्किंग की मांग
South China Morning Post के अनुसार, चांग्शा शहर की वू सरनेम वाली महिला ने 20 करोड़ रुपये (14 मिलियन युआन) में एक साथ 196 पार्किंग खरीद ली. उधर डेवलपर भी महिला के इस सौदे के लिए तुरंत तैयार हो गए, क्योंकि अन्य लोगों द्वारा फ्लैट व पार्किंग न खरीदे जाने से वे वित्तीय संकट से जूझ रहे थे. अन्य लोगों ने जिस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. उसी प्रोजेक्ट ने वू की किस्मत बदल दी. जैसे-जैसे इलाके में विकास हुआ तो फ्लैट तेजी से बिक लगने तो पार्किंग की भी मांग बढ़ती गई.
मांग बढ़ी तो पार्किंग के लिए लेने लगी किराया
महिला की इजाजत के बिना उसकी जगह कोई इस्तेमाल न कर सके, इसके लिए उसने पार्किंग लॉक लगवा दिए. साथ ही उसने पार्किंग को 75 डॉलर हर महीने के रेट से किराए पर देने शुरू कर दिए. महिला ने पार्किंग के लिए जो किराया तय किया, वे डेवलपर द्वारा निर्धारित रेट से दोगुना था. इस पर स्थानीय लोगों ने किराया घटाने को कहा. पर महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया. साथ उसने 14.52 लाख रुपये में प्रति पार्किंग स्पेस को बेचने के लिए लगा दिया.
यह भी पढ़ें | ठंड में कर्मचारियों का संघर्ष देख पसीजा दिल, बॉस ने गिफ्ट में दे दीं नई BMW कार
नाराज लोगों ने महिला के खिलाफ कोर्ट में केस
पर वहां रहने वाले लोगों का कहना था कि उन्हें उस कीमत पार्किंग मिले, जो डेवलपर ने तय किए थे. जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो नाराज होकर स्थानीय लोग महिला के खिलाफ कोर्ट पहुंच गए. लोगों ने कोर्ट में कहा कि पार्किंग रिहायशी इलाके के इंफ्रास्ट्रक्चर का ज़रूरी हिस्सा होती हैं.
ऐसे में किसी एक व्यक्ति को उन्हें दोबारा बेचकर मुनाफ़ा कमाने के लिए उन पर कब्ज़ा नहीं करना चाहिए. साथ कोर्ट से मांग की कि वू और डेवलपर के बीच हुए सौदे को रद्द किया जाए. पर कोर्ट ने महिला वू के पक्ष में फैसला सुनाया. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि डेवलपर ने पार्किंग की जगह सभी लोगों को खरीदने का मौका दिया था. पर लोगों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई.
यह भी पढे़ं-
'किडनी बेचकर घर जा रही', दिवाली-छठ पर फ्लाइट का किराया देख लोग बोले- उससे सस्ता तो मॉलदीव जाना है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं