विज्ञापन

एक ही होटल में नीचे की शादी, ऊपर Ex गर्लफ्रेंड के बच्चे की पार्टी; TV सीरियल भी इस कहानी के आगे फेल

शख्स की शादी और उसकी Ex गर्लफ्रेंड से हुए बच्चे की पार्टी एक ही दिन और एक ही जगह हुई. जब दोनों परिवार के मेहमानों को इसके बारे में पता चला तो हंगामा हो गया.

एक ही होटल में नीचे की शादी, ऊपर Ex गर्लफ्रेंड के बच्चे की पार्टी; TV सीरियल भी इस कहानी के आगे फेल
TV सीरियल भी इस कहानी के आगे फेल
SCMP

Viral News: चीन (China) के एक शख्स ने जो किया है, उसके आगे तो TV सीरियल और मूवी की कहानी भी फेल है. शख्स ने एक ही दिन में एक लड़की से शादी की तो ठीक उसी समय और उसी होटल में अपनी Ex गर्लफ्रेंड के बेटे होने पर पार्टी भी की. शख्स के इस कारनामे के बारे में जब दोनों लड़की के परिवार वालों को पता चला तो वे आपस में भिड़ गए और बात झगड़े तक जा पहुंची. बाद मामला इतना बिगड़ा कि होटल ने स्टाफ ने पुलिस बुलाई, तब जाकर मामला शांत हुआ. 

मिनी ड्रामा बनाने वाला भी फेल

अब जब शख्स के इस हरकत के बारे में अन्य लोगों को पता चला तो लोग उसकी आलोचना करने लगे. लोग तो यह भी कर रहे हैं कि यह घटना ऐसी है कि कोई 'मिनी-ड्रामा' बनाने वाला भी ऐसी कहानी नहीं सोच पाएगा. लोगों का कहना है कि चीनी शख्स वू लिनफेंग ने अपने रिश्तों को बहुत गलत तरीके से संभाला. इसी वजह से दोनों महिलाएं बेहद शर्मनाक स्थिति में आ गईं. 

यह पूरी घटना दक्षिणी-पश्चिमी चीन के गुइझोउ प्रांत की है. गुइझोउ प्रांत में लियुपानशुई के रहने वाले वू लिनफेंग ने एक होटल की पहली मंजिल पर एक लड़की कोंग सिहान के साथ शादी की, जबकि ठीक उसके ऊपर दूसरी मंजिल पर एक पार्टी थी, जिसे वू लिनफेंग ने ही आयोजित की थी. वो पार्टी वू और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड से पैदा हुए बच्चे के 100 दिन पूरे के सेलिब्रेशन की थी. 

पहली मंजिल पर लगे पोस्टर में वू और कोंग शादी के कपड़ों में दिखाई दे रहे थे, जिस पर लिखा था, "हम मिले, एक-दूसरे को जाना और हमें प्यार हो गया." वहीं, दूसरी मंजिल पर पार्टी को लेकर एक और पोस्टर में वू, अपनी एक्स गर्लफ्रेंड लिन और अपने बेटे के साथ दिखाई दे रहे थे. बच्चे के जश्न वाले पोस्टर पर लिखा था, "मम्मी और पापा के एक साथ सफर शुरू किए हुए 1,314 दिन हो गए हैं." चीनी भाषा में 1314 का मतलब जीवन भर (पूरी जिंदगी) जैसा होता है.

यह भी पढ़ें | 2 साल तक जीरो काम, फिर भी मिली 4.7 करोड़ रुपये सैलरी, पूरा दिन देखता रहता था YouTube-Netflix

अलग-अलग पोस्टर में शख्स की तस्वीर देख भड़के लोग

शादी और बच्चे के जन्म के सेलिब्रेशन वाले पोस्टरों में जब दोनों परिवार के मेहमानों ने वू लिनफेंग की फोटो देखी तो वे लोग हैरान रह गए. इसके बाद वे सभी आपस में भिड़ गए और झगड़ने लगे. जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो होटल स्टाफ ने पुलिस बुलाई और मामले को शांत कराया. South China Morning Post के अनुसार, घटना का वीडियो सोशल पर वायरल हुआ है. जिसमें वू पर बिगैमी (1 से अधिक शादी करना) का आरोप लगने लगा.

चीन में बिगैमी के लिए 2 साल की जेल की सजा का प्रावधान है. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि वू की केवल कोंग के साथ रजिस्टर्ड मैरिज थी. जबकि लिन के साथ वू बिना शादी के रहे और उनसे एक बच्चा हुआ. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वू और लिन में पैसे को लेकर विवाद चल रहा है. 

यह भी पढ़ें | पहली बार हिमालय के गांव पहुंची पोलैंड की यूट्यूबर, दादी की खातिरदारी देख बोली- मैं यहीं रहूंगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China Viral News, China Viral News Hindi, China News, Viral News 2022, Viral Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com