विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2014

नाइजीरिया में हिंसा, 45 की मौत

अबुजा:

नाइजीरिया पुलिस ने सोमवार को बताया कि पूर्वोत्तर राज्य बोरनो के कोंडुगा में बंदूकधारियों के एक हमले में कम से कम 45 लोगों की जानें चली गईं। यह इलाका बोको हरम संगठन का मुख्यालय है।

राज्य पुलिस प्रमुख लॉवन टैंको ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि राजधानी मैडुगरी से 45 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा मरने वालों की गिनती की जा रही है और मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

उन्होंने कहा कि हमले में घायल हुए 26 लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदूकधारियों का एक दल ने कई घरों में देसी बमों से विस्फोट किया। हमलावरों के पास एके 47 राइफलें थीं और वे अंधाधुंध गोलिया बरसा रहे थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com