विज्ञापन

पीएम मोदी ने बताया इस बार बंगाल चुनाव में पहली बार क्या-क्या नया हुआ

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली बार बंगाल चुनाव के समय हिंसा की खबरें नहीं आईं. एक भी निर्दोष की जान चुनाव के दौरान नहीं गई. पहली बार बंगाल में डर नहीं लोकतंत्र जीता है.

पीएम मोदी ने बताया इस बार बंगाल चुनाव में पहली बार क्या-क्या नया हुआ
चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया.
  • बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बहुमत से भी आगे निकलकर बनी है और पीएम मोदी ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया
  • इस चुनाव में लगभग तिरानवे प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी अत्यंत अधिक रही है, जो ऐतिहासिक है
  • पीएम मोदी ने बंगाल को भयमुक्त और विकास की ओर अग्रसर बताते हुए बेहतर भविष्य के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता जताई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल में आज पहली बीजेपी की सरकार बनने का रिजल्ट आ गया. बीजेपी को बहुमत से भी दो कदम आगे निकल गई. ये तो सभी को पता होगा पर आज जब बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी पहुंचे तो उन्होंने कई ऐसी बातें बताईं, जो पहली बार बंगाल चुनाव में हुआ है. उन्होंने इस चुनाव को लोकतंत्र की जीत बताया है. 

पहली बार 93 फीसदी मतदान

पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार पश्चिम बंगाल में करीब 93 फीसदी मतदान हुआ है. ये अपने आप में ऐतिहासिक रहा है. इसमें भी महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक रही है. ये भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बन रही है. मैं आज चुनाव आयोग को, चुनाव आयोग के सभी कर्मचारी भाई-बहनों को, जो भी मतदान से जुड़े प्रक्रिया के सारे कर्मी थे, साथ-साथ विशेष तौर पर सुरक्षाबलों का भी, मैं आज बहुत बहुत अभिनंदन करता हूं. भारत के लोकतंत्र की गरिमाओं को बनाए रखने में आप सबका योगदान इतिहास हमेशा-हमेशा याद रखेगा.

पहली बार किसी की जान नहीं गई

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली बार बंगाल चुनाव के समय हिंसा की खबरें नहीं आईं. एक भी निर्दोष की जान चुनाव के दौरान नहीं गई. पहली बार बंगाल में डर नहीं लोकतंत्र जीता है. इस बार पूरे देश ने एक नई खबर सुनी, पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान हुआ. लोकतंत्र के इस महापर्व में बंदूक की आवाज नहीं, जनता जर्नादन की आवाज गूंजी. पहली बार डर नहीं, लोकतंत्र जीता है.

पहली बार गंगोत्री से गंगासागर तक कमल

पीएम मोदी ने कहा कि आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल. आज मां गंगा के इर्द-गिर्द बसे इन राज्यों में बीजेपी-एनडीए सरकार है. 

पहली बार बंगाल भयमुक्त

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल के भाग्य में आज से एक नया अध्याय जुड़ गया है. आज से बंगाल भयमुक्त हुआ है. विकास के भरोसे से युक्त हुआ है. बांग्ला ए पोरिबोर्तन होए गए छे. इस जीत के साथ-साथ वंदे मातरम के 150वें वर्ष में भारत माता को और ऋषि बंकिम जी को बंगाल के लोगों ने अपना सादर नमन प्रेषित किया है. योगीराज अरबिंदो को भी मतदाताओं ने ऐतिहासिक श्रद्धांजलि दी है.  बीजेपी बंगाल में ऐसा भयमुक्त वातावरण बनाकर दिखाएगी, ये मोदी की गारंटी है. पीएम मोदी ने कहा कि भले ही 4 मई की यह शाम ढल रही है, लेकिन बंगाल में एक नया सूर्योदय हुआ है. एक ऐसा सवेरा जिसका इंतजार पीढ़ियों ने किया है. आज से बंगाल के भविष्य की एक ऐसी यात्रा शुरू हो रही है, जहां विकास, अटूट विश्वास और नई उम्मीदें कदम से कदम मिलाकर चलेंगी. मैं आज हर बंगाल वासी को भरोसा देता हूं बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा दिन रात एक कर देगी. बंगाल में अब महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिलेगा. युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा.

यह भी पढ़ें: 'बंगाल विजय' के बाद धोती-कुर्ते में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, दिखा ये खास अंदाज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com