विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2017

पाकिस्तान में बम विस्फोट से चार लोगों की मौत, 13 घायल

पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी शहर क्वेटा में शनिवार को एक बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई.

पाकिस्तान में बम विस्फोट से चार लोगों की मौत, 13  घायल
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी शहर क्वेटा में शनिवार को एक बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई. विस्फोट में 13 अन्य घायल भी हुए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विस्फोट शहर के एक बस स्टेशन के समीप हुआ. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट में पुलिस के वाहनों को निशाना बनाया गया था. स्थानीय पुलिस और बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. 

पढ़ें: पाकिस्तान में दो अलग-अलग जगह हुए बम विस्फोटों में 38 लोग घायल

बता दें कि पिछले महीने पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिम प्रांत बलूचिस्तान में दो ग्रेनेड विस्फोट में कम से कम 38 लोग घायल हो गए थे. पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट मस्तुंग और ग्वादर जिलों में कुछ मिनटों के अंतराल पर हुआ था. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मस्तुंग शहर में सुल्तान शहीद इलाके में एक भीड़ पर एक मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहने सवारों ने एक हथगोला फेंक दिया था.

VIDEO: बम लदी पाक बोट ने खुद को उड़ाया 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bomb Blasts, Pakistan, Wounded
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com