विज्ञापन
This Article is From May 09, 2012

नेपाल में बाढ़ में मरने वालों की तादाद 26 हुई

नेपाल की सेति नदी में आई बाढ़ में मरने वालों की तादाद बढ़कर 26 हो गई है। अन्नपूर्णा श्रृंखला की पहाड़ियों में हिमस्खलन के बाद नदी में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
काठमांडू: नेपाल की सेति नदी में आई बाढ़ में मरने वालों की तादाद बढ़कर 26 हो गई है। अन्नपूर्णा श्रृंखला की पहाड़ियों में हिमस्खलन के बाद नदी में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई। पुलिस ने मंगलवार को भी कुछ शव बरामद किए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया है कि अभी शवों की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस का कहना है कि तीन विदेशी नागरिकों सहित करीब 40 लोग अब भी लापता है। उन्होंने कहा कि इन लोगों को खोजने की कोशिश जारी है। वैसे किसी के जीवित बचने की सम्भावना बहुत कम है। इस बीच नेपाल की सेना, सशस्त्र पुलिस बल व नेपाल पुलिस का खोज अभियान जारी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flood In Nepal, Nepal, नेपाल, नेपाल में बाढ़
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com