इजरायल-हमास युद्ध दो हफ्ते से जारी है. हालांकि अब इजरायल गाजा पट्टी पर उस तरह ताबड़तोड़ हमले नहीं कर रहा है, जैसा जंग के शुरुआती दिनों में कर रहा था. वहीं हमास के इजरायल पर रॉकेट हमलों में वो तेजी नजर नहीं आ रही है. इजरायल की ओर से अब खुफिया जानकारी मिलने पर ही हमला किया जा रहा है. दोनों ओर से होने वाले हमलों में तेजी नहीं होने की एक नहीं बल्कि कई वजह है. आइए जानते हैं कि आखिर क्यों हमलों को लेकर दोनों ओर से कमी आई है, जो कुछ दिनों पहले तक दिखाई नहीं दे रही थी.
दुनिया के कई देश इजरायल पर दवाब डाल रहे हैं कि वह गाजा पट्टी पर बेतहाशा हमले ना करे. अब तक इस जंग में 4500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इसमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हमास के कब्जे में है कई बंधक
इजरायल के हमलों में कमी आने की पहली वजह हमास के पास बंधकों का होना है. हमास के पास जब तक बंधक है, तब तक इजरायल आक्रामक कार्रवाई नहीं कर सकता है.
बारूदी सुरंगों से जूझना होगी बड़ी चुनौती
अभी तक इजरायल ने गाजा पट्टी में जमीनी कार्रवाई भी शुरू नहीं की है, जबकि उसकी टैंक, तोप और आधुनिक हथियारों से लैस पैदल सेना तैयार है. इजरायल के सैनिक जैसे ही गाजा पट्टी में घुसेंगे तो उनका भी नुकसान होने की आशंका है. माना जा रहा है कि हमास के लड़ाके इजरायली सेना पर घात लगाकर हमला करेंगे. साथ ही इजरायल के लिए गाजा पट्टी में विस्फोटक बारूदी सुरंगों से जूझना भी बड़ी चुनौती होगी.
दो-तीन फ्रंट पर एक साथ लड़ना आसान नहीं
उधर, हिजबुल्लाह ने भी लेबनान बोर्डर पर इजरायल के मुसीबत शुरू कर दी है. हिजबुल्लाह से पार पाना इजरायल के लिये आसान नहीं होगा. खासतौर पर एक साथ दो-तीन फ्रंट पर लड़ने में इजरायल को काफी मुश्किल हो सकती है.
अमेरिका को सता रहा जंग का दायरा बढ़ने का डर!
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल आने के बाद एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इजरायल सोच समझकर हमास के खिलाफ ऑपरेशन करे. अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान बेहद मायने रखता है. उधर, हमास ने दो अमेरिकी बंधकों को रिहा कर दिया है. इसे लेकर अमेरिका ने कतर के सहयोग के लिये उसकी तारीफ भी की है. अमेरिका को यह भी डर सता रहा होगा कि कहीं इस जंग की आग मध्य पूर्व के दूसरे देशों तक ना फैल जाए. इसे लेकर ईरान भी लगातार इजरायल और अमेरिका को धमकी दे रहा है.
गुजरते वक्त के साथ नरमी के संकेत
ऐसा लग रहा कि ट्रैक टू डिप्लोमेसी भी हो रही है. बातचीत के जरिये मसला सुलझाने की कोशिश की जा रही है. वैसे भी लड़ाई जैसे जैसे लंबी खिंचती जा रही है, ऐसा लग रहा है कि दोनों पक्षों के रुख में नरमी के संकेत भी दिख रहे हैं.
ये भी पढ़ें :
* "जेनिन मस्जिद में छिपे हमास आतंकी रच रहे थे हमले की साजिश, एयर स्ट्राइक में किया ढेर": इजरायल का दावा
* "हम दो और बंधकों को रिहा करने को तैयार, इजरायल ने वापस लेने से किया इनकार": हमास का दावा
* "उसे जिंदा रखें और खाना-पानी देते रहें" इजरायली बंधक के बॉयफ्रेंड ने लगाई रिहाई की गुहार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं