इजरायल और गाजा के बीच चल रहा युद्ध (Israel Gaza War) थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष के बीच हमास ने मिस्र और कतर की मध्यस्थता के बाद अमेरिका के दो बंधकों को शुक्रवार को रिहा कर दिया. वहीं हमास ने दावा किया कि वह मानवीय आधार पर दो और बंधकों को रिहा करना चाहता था लेकिन इजरायल ने बंधकों को वापस लेने से इनकार कर दिया. अब इजरायल ने हमास के इस दावे को सिर्फ प्रचार मात्र बताया है.
ये भी पढ़ें-"ज्यादा बंधकों की रिहाई के लिए कतर-मिस्र के मध्यस्थों के साथ चल रही बातचीत": हमास
'अन्य बंधकों को छोड़ने का था विचार'
हमास के आर्म्ड विंग के प्रवक्ता अबू उबैदा ने कहा कि उसने शुक्रवार को, जिस दिन अमेरिका के दो बंधकों जूडिथ ताई राणान और उनकी बेटी नताली को रिहा किया था, उसी दिन दो अन्य लोगों को रिहा करने के इरादे के बारे में कतर को सूचित किया था. अबू उबैदा ने कहा कि हमास जूडिथ और नताली की रिहाई वाली प्रक्रियाओं का उपयोग करके" रविवार को दोअन्य लोगों को रिहा करने के लिए तैयार था. लेकिन इजरायल ने दोनों बंधकों को वापस लेने से इनकार कर दिया.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
'बंधकों को वापस लेने को तैयार नहीं इजरायल'
फ़िलिस्तीनी गुट ने 7 अक्टूबर को दक्षिणी इज़रायल में अपने घातक हमले के दौरान लगभग 210 लोगों को बंधक बना लिया था. कतर ने दो अमेरिकी बंधकों की शुक्रवार को रिहाई के लिए मध्यस्थता करने में मदद की थी. हमास के नए दावे पर कतर की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है. वहीं एक संक्षिप्त बयान में, इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा, "हम हमास द्वारा झूठे प्रचार की बात नहीं करेंगे." "हम सभी बंधक और लापता लोगों को घर वापस लाने के लिए हर तरह से कार्रवाई करना जारी रखेंगे."
हमास ने दिए बंधकों की रिहाई के संकेत
बता दें कि दो अमेरिकी बंधकों की रिहाई के बाद हमास ने संकेत दिया था कि और बंधकों को रिहा करने को लेकर उसकी कतर के साथ बातचीत चल रही है. गाजा के इस्लामिक शासकों ने कहा था कि अगर सुरक्षा हालात अनुमति देते हैं तो बंधक नागरिक फ़ाइल को बंद करने के आंदोलन के फैसले को लागू करने के लिए सभी मध्यस्थों के साथ वह काम कर रहे हैं. साथ ही उसने और नागरिकों की रिहाई का संकेत दिया था. हमास ने कहा कि कतर और मिस्र की कोशिशों के बाद अमेरिकी जूडिथ ताई रानन और उनकी बेटी नताली शोशना रानन को छोड़ दिया गया है.अब अन्य लोगों को छोड़ने पर विचार किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-बहरीन में भारतीय मूल के डॉक्टर को फिलिस्तीन विरोधी ट्वीट करने पर नौकरी से निकाल दिया गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं