सऊदी अरब के प्रिंस ने इजरायल और गाजा के बीच चल रहे युद्ध (Saudi Prince On Israel Gaza War) के बीच दोनों देशों की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में कोई भी हीरो नहीं है बल्कि सिर्फ पीड़ित हैं. सऊदी प्रिंस तुर्की अल फैसल ने अमेरिकी विश्वविद्यालय में एक भाषण के दौरान भारत का भी जिक्र किया. उन्होंने सविनय अवज्ञा के माध्यम से कब्जे का विरोध करने के उदाहरण के रूप में स्वतंत्रता आंदोलन का उदाहरण दिया.उन्होंने कहा कि कब्जे वाले धड़े को विरोध करने का अधिकार है, चाहे वह सैन्य रूप से ही क्यों न हो. सऊदी प्रिंस ने कहा, "मैं फिलिस्तीन में सैन्य विकल्प का समर्थन नहीं करता. मैं दूसरा विकल्प पसंद करता हूं: नागरिक विद्रोह और अवज्ञा. इसने भारत में ब्रिटिश साम्राज्य और पूर्वी यूरोप में सोवियत साम्राज्य को ध्वस्त कर दिया था."
ये भी पढ़ें-जीवन बचाने वाली दवाएं, स्लीपिंग बैग्स : "भारतीयों की तरफ से गाजा के लिए तोहफा" | Updates
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सऊदी प्रिंस ने की हमास हमले की निंदा
उन्होंने कहा कि इजराल सैन्य रूप से बहुत ही मजबूत है और दुनिया गाजा में उसकी तबाही को देख ही सकती है. इजरायल के खिलाफ युद्ध का आगाज करने वाले हमास पर निशाना साधते हुए सऊदी प्रिंस ने कहा,"मैं स्पष्ट रूप से हमास द्वारा किसी भी उम्र के नागरिक को निशाना बनाने की निंदा करता हूं, जैसा कि उस पर आरोप लगाया गया है. इस तरह का लक्ष्य हमास के इस्लामी पहचान को झुठलाता है." उन्होंने कहा कि निर्दोष बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की हत्या और पूजा स्थलों को अपवित्र करना इस्लाम नहीं है.
सऊदी प्रिंस ने इजरायली सरकार को हमले का मौका देने के लिए हमास की आलोचना की उन्होंने कहा, "मैं इस सरकार को गाजा से उसके नागरिकों का सफाया करने और उन पर बमबारी करने का मौका देने के लिए हमास की निंदा करता हूं." इसके साथ ही उन्होंने फिलिस्तीन मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचने के सऊदी अरब के प्रयास को विफल करने के लिए हमास की आलोचना की. हालांकि सऊदी प्रिंस ने गाजा और वेस्ट बैंक में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने वाले जवाबी हमले के लिए इज़रायल की आलोचना में कुछ भी नहीं कहा. उन्होंने कहा कि दो गलत एक सही नहीं बना सकते.
सऊदी प्रिंस का इजरायल पर निशाना
अमेरिकी मीडिया द्वारा इजरायल में हमाल के हमले को अकारण बताए जाने वाले बयान को लेकर सऊदी प्रिंस ने सख्त प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इजरायल ने पूर्व में फिलिस्तीनी लोगों के साथ जो किया है, उससे ज्यादा उकसावे की क्या जरूरत है?."उन्होंने फिलिस्तीन पर की गईं ज्यादतियों और नागरिकों की हत्या को लेकर इजरा.ल पर निशाना साधते हुए कहा कि यह रक्तपात बंद होना चाहिए.
उन्होंने तेल अवीव पर फिलिस्तीनियों की जानबूझकर हत्याओं और नागरिकों को जेल में डालने का आरोप लगाते हुए फिलिस्तीनी जमीन चोरी करने के लिए इजरायल की निंदा की. संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक, इज़राइल के शहरों पर हमास के हमलों और क्रूर जवाबी कार्रवाई में अब तक 5,800 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.
ये भी पढ़ें-गाजा को 'मदद' मिलने के बाद इजरायल ने वेस्ट बैंक की मस्जिद पर किया हमला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं