हमास के आतंकी 7 अक्टूबर को हमलाकर इजरायल (Israel Gaza war) के म्यूजिक फेस्टिवल से इनबार हैमन नाम की एक स्टूडेंट को बंधक बनाकर ले गए. इनबार सुरनोवा म्यूजिक फेस्टविल में वॉलेंटियर के तौर पर सेवाएं दे रही थी, लेकिन हमास आतंकियों ने हमलाकर वहां तबाही मचा दी. इनबार ने अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की लेकिन वह हमास के लड़ाकों से खुद को नहीं बचा सकी. उसके दोस्त तो भाग गए लेकिन इनबार को हमास के लड़ाके बंधक बनाकर अपने साथ ले गए. अब उसके बॉयफ्रेंड नोम अलोन ने उसकी सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है.
ये भी पढ़ें-गाजा को 'मदद' मिलने के बाद इजरायल ने वेस्ट बैंक की मस्जिद पर किया हमला | Updates
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गर्लफ्रेंड को आतंकियों से छु़ड़वाने की गुहार
एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें हमास के दो लड़ाके मोटरसाइकिल पर इनबार को घसीटते हुए गाजा ले जाते दिख रहे थे. इस वीडियो के वायरल होने के बाद इनबार के बॉयफ्रेंड ने उसकी सुरक्षित वापसी की गुहार सरकार से लगाई है. इनबार के बॉयफ्रेंड नोआम एलन ने द मैसेंजर से कहा,"दुर्भाग्य से मोटरसाइकिल पर दो आतंकी ठीक उसी समय आए और उन्होंने इनबार को पकड़ लिया और उसे गाजा ले गए." वह बस इतना ही कह रहे हैं कि जितना संभव हो सके इनबार पर दया करें और उसे जिंदा रहने दें.
'इंसान बनो और बंधको ंको खाना-पानी-इलाज दो'
वह आतंकियों से बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन इंसान बनने की उम्मीद जरूर कर रहे हैं. उन्होंने हमास से अपील की कि बंधकों को खाना, पानी और इलाज मुहैया कराते रहें. नाओम ने कहा कि इजरायली सरकार और ब्रिटेन सरकार यह सुनिश्चित करने की हर संभव कोशिश करे कि बंधक सुरक्षित और जीवित वापस लौट आएं. उसने द गार्जियन से कहा कि इजरायली सेना और इजरायली सरकार को बंधकों अपनी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रखना चाहिए. किसी भी सैन्य और जमीनी हमले से पहले बंधको को सुरक्षित वापस ले आना चाहिए.
गर्लफ्रेंड जरूर लौटेगी, नाओम को है विश्वास
नाओम ने विश्वास जताया कि उनकी गर्लफ्रेंड इनबार उनके पास वापस जरूर लौटेगी. लेकिन उसी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश करनी होगी. इससे पहले नाओम ने अपने मकानमालिक पर बंधक इनबार के हिस्से का किराया मांगने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि मकानमालिक ने धमकी दी है कि अगर किराया नहीं भरा तो वह दोनों का सामान निकलाकर बाहर फेंक देगा. हालांकि मकानमालिक ने इस आरोप से पूरी तरह इनकार कर दिया था.
म्यूजिक फेस्ट में 26- लोगों की हत्या, कई बंधक
बता दें कि हमास आंतकियों मे म्यूजिक फेस्टिवल में हमलाकर 260 लोगों को मार दिया था और कई लोगों को बंधक बना लिया था. कई ऐसे वीडियो सामने आए थे जिनमें हमास आतंकी लोगों को मोटरसाइकिलों और पिकअप ट्रकों से घसीटते हुए ले जा रहे थे और वे लोग मदद की भीख मांग रहे थे.
ये भी पढ़ें-"हम दो और बंधकों को रिहा करने को तैयार, इजरायल ने वापस लेने से किया इनकार": हमास का दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं