इजरायल और गाजा के बीच युद्ध (Israel Gaza War) का आज 16वां दिन है, लेकिन संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. गाजा के हमले का इजरायल भी मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. वह लगातार हमास के लड़ाकों को निशाना बना रहा है. इजरायल ने रविवार को दावा किया कि उसने वेस्ट बैंक के जेनिन में एक मस्जिद पर हवाई हमला कर हमास और इस्लामिक जिहाद के "आतंकवादी गुर्गों" को ढेर कर दिया. ये आतंकी किसी हमले की प्लानिंग कर रहे थे. लेकिन इजरायली सेना ने उन्हें ढेर कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.
ये भी पढ़ें-‘युद्ध रोको, गाजा में बच्चे बड़ी तादाद में मर रहे': UNDP, UNFPA, WFP और WHO की अपील
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'मस्जिद से हो रही थी आंतकी हमले की प्लानिंग'
इजरायली सेना ने यह हमला वेस्ट बैंक के जेनिन शहर की अल-अंसार मस्जिद पर किया है. इसके बारे में जानकारी देते हुए इजरायली सेना ने कहा कि आतंकवादी गुट इस मस्जिद का इस्तेमाल हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए एक कमांड सेंटर के रूप में कर रहा था. सेना ने कहा कि जिन लोगों को निशाना बनाया गया, वे पहले ही "पिछले महीनों में कई आतंकी हमले झेल चुके थे. अब उन पर एक और आतंकी हमला किया जाना था. इजरायली सेना ने कहा कि हमले में मारे गए लोगों की संख्या या उनकी पहचान के बारे में कोई भी जानकारी दिए बिना, उन्हें "निष्प्रभावी" कर दिया गया.
वेस्ट बैंक में मारे गए दर्जनों लोग
बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बदले जवावी कार्रवाई में इजरासी सेना या यहां के लोगों ने वेस्ट बैंक में दर्जनों लोगों की हत्या कर दी है. जब कि हमास के आतंकवादियों ने इजरायल में हमला कर 1,400 से ज्यादा लोगों को मार डाला. मरने वालों में ज्यादातर आम नागरिक शामिल थे, जिनको हमास के आतंकियों ने गोली मार दी या फिर जला या काट दिया. हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल ने जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी पर भारी बमबारी कर 4,300 से ज्यादा लोगों को मार दिया है, जिनमें ज्यादातर नागरिक शामिल थे.
ये भी पढ़ें-"हम दो और बंधकों को रिहा करने को तैयार, इजरायल ने वापस लेने से किया इनकार": हमास का दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं