नेपाल में मंगलवार रात 09:07 बजे से लेकर बुधवार तड़के 2:12 बजे तक पांच घंटे के भीतर तीन बार भूकंप आया. सभी 3 भूकंपों का केंद्र नेपाल का डोती जिला रहा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार तड़के नेपाल में आए भूकंप की वजह से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, डोटी जिले में एक घर गिर गया था, जिसके मलबे में दबने से इन लोगों की मौत हो गई.
नेपाल में 08 नवंबर को स्थानीय समयानुसार रात 09:07 बजे पहला भूकंप आया. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 थी. दूसरी बार रात 09:56 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, इसकी तीव्रता तीव्रता 4.1 मापी गई. फिर बुधवार तड़के 02.12 बजे 6.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
न्यूज एजेंसी ने मुख्य जिला अधिकारी कल्पना श्रेष्ठा के हवाले से लिखा है कि पांच लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया, 'पांच जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरे जिले में अलग-अलग जगह भूस्खलन की वजह से दर्जनों घर ध्वस्त हो गए.'
अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं. हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. भूकंप प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए नेपाली सेना को तैनात किया गया है.
बता दें, दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक 6.3 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था. राजधानी के कई इलाकों में रात लगभग 1.57 बजे लोग इन भूकंप के झटकों से अचानक जगे.
दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज़ झटके, नेपाल में आया था भूचाल
भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसका केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से 90 किमी दक्षिण पूर्व नेपाल की सीमा के पास था. दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं