दुनिया भर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. इसे देखते हुए कई देशों ने कोविड-19 प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया है. वेनिस में वित्त मंत्रियों की जी-20 बैठक में भी इस बारे में चेताया गया था. बैठक में कोरोना महामारी के नए वेरिएंट और इसके खिलाफ असमान टीकाकरण अभियानों को लेकर चिंता व्यक्त की गई थी. भारत में पहली बार मिला कोरोना महामारी का डेल्टा वेरिएंट दुनिया भर में फैल रहा. इसका मुख्य कारण यह है कि सभी देश नागरिकों के हित में अर्थव्यवस्थाओं और दैनिक जीवन को पटरी पर लाने के लिए पाबंदियों से छूट दे रहे हैं. डेल्टा वेरिएंट कोरोना के अन्य वेरिएंट से कहीं ज्यादा संक्रामक है.
इस बीच कोरोना महामारी के खिलाफ आलोचनाओं का सामना कर रहे यूरोपीय संघ (ईयू) ने कहा कि इस महीने के अंत तक 70 प्रतिशत वयस्कों के वैक्सीनेशन के लिए टीके की पर्याप्त खुराक उपलब्ध है. वहीं, यूरोपीय रोग नियंत्रण केंद्र ने बताया कि यूरोपीय संघ की पूरी आबादी के 44 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो गया है और 64 प्रतिशत को कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
वैक्सीनेशन को लेकर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन देर लेयेन ने जानकारी दी कि रविवार तक 27 देशों के सभी क्षेत्रों को टीके की लगभग 500 मिलियन खुराक दी जानी है.
लंदन पुलिस ने इस बीच शनिवार को इंग्लैंड के फुटबॉल प्रशंसकों को चेतावनी दी कि वे वेम्बली में रविवार के यूरो 2020 फाइनल के लिए ब्रिटिश राजधानी में बड़ी संख्या में इकट्ठा न हों.
टीकाकरण की धीमी रफ्तार
दक्षिण कोरिया की बात करें तो यहां भी टीकाकरण की रफ्तार बेहद धीमी है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण कोरिया में वैक्सीन आपूर्ति की कमी के चलते देश की 52 मिलियन आबादी में से केवल 11 प्रतिशत को ही पूरी तरह से टीका लगाया गया है. महामारी से मुकाबले में मिसाल पेश कर चुके दक्षिण कोरिया में शनिवार को 1,378 नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए. इसके बाद यहां दिशा निर्देश जारी किए गए हैं कि सोमवार से शाम 6:00 बजे के बाद दो से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा, स्कूल, बार और क्लब बंद रहेंगे.
टीका ले चुके लोगों को ही हवाई यात्रा की अनुमतिः पाकिस्तान
पाकिस्तान में देश की 8 प्रतिशत से कम आबादी को ही अभी तक टीका लगाया गया है. इमरान सरकार ने कहा कि केवल उन्हें ही हवाई यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी जिनका टीकाकरण पूरा हो चुका है. पाकिस्तान में भी मामले फिर से बढ़ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं