विज्ञापन

चीन की चिंता या नेपाल से संबंध, अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री काठमांडू क्यों पहुंचे?

नेपाल में सत्तारूढ़ आरएसपी प्रतिनिधि सभा में लगभग दो-तिहाई बहुमत के साथ सबसे बड़ी पार्टी है और इसके वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं.

चीन की चिंता या नेपाल से संबंध, अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री काठमांडू क्यों पहुंचे?
पॉल कपूर ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने से मुलाकात की.
  • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री ने नई नेपाल सरकार गठन के बाद काठमांडू में राजनीतिक और कारोबारी नेताओं से बैठकें की
  • पॉल कपूर ने RSP के अध्यक्ष रवि लामिछाने से मुलाकात कर नई सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की
  • अमेरिका ने नेपाल के सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर जोर दिया

दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री पॉल कपूर सोमवार को काठमांडू पहुंचे और नेपाल के राजनीतिक व कारोबारी नेताओं के साथ अपनी बैठकें शुरू कर दी हैं. यह नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद किसी वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी की पहली यात्रा है. 5 मार्च को हुए चुनावों के बाद 27 मार्च को प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के नेतृत्व में नई सरकार बनी थी.

अपने दौरे के पहले दिन पॉल कपूर ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने से मुलाकात की. अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशिया ब्यूरो ने एक्स पर बताया कि इस बैठक में नई सरकार की प्राथमिकताओं और अमेरिका-नेपाल सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा हुई.

किन मुद्दों पर हुई चर्चा

नेपाल में सत्तारूढ़ आरएसपी प्रतिनिधि सभा में लगभग दो-तिहाई बहुमत के साथ सबसे बड़ी पार्टी है और इसके वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं. हालांकि, लामिछाने और कपूर के बीच हुई बातचीत के मुद्दों पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.

अमेरिकी अधिकारी ने नेपाल के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) क्षेत्र के कई कारोबारियों से भी मुलाकात की. इस दौरान नेपाल में अमेरिकी निवेश के अवसर बढ़ाने, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग, साइबर सुरक्षा और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.

अमेरिका नेपाल के डिजिटल ढांचे में बढ़ती रुचि दिखा रहा है और चीन की 5जी तकनीक को अपनाने को लेकर चिंता भी जता चुका है. फिलहाल नेपाल के दूरसंचार नेटवर्क में 4जी उपकरणों की आपूर्ति मुख्य रूप से चीनी कंपनी हुआवेई ने की है और देश में अभी 5जी सेवा शुरू नहीं हुई है.

नेपाल में अमेरिकी दूतावास के अनुसार, पॉल कपूर अपने दौरे के दौरान वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और सांस्कृतिक विशेषज्ञों से भी मुलाकात कर अमेरिका-नेपाल संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर देंगे.

ये भी पढ़ें-

ईरान का वार्ता से इन्कार तो लेबनान सरकार बेकरार पर हिज्बुल्लाह नाराज, क्या ट्रंप कर गए खेल?

अपनी ही पत्नी या गर्लफ्रेंड का यौन शोषण करने के ढूंढ रहे ऑनलाइन तरीके, ग्रुप में करते हैं चैट... रिपोर्ट

ईरान-अमेरिका शांतिवार्ता में कहां फंस गया पेंच? पाकिस्तान में तो लगातार लैंड कर रहे US विमान

जब तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो पैसा कहां जाता है? ईरान-अमेरिका-रूस-यूक्रेन युद्ध से समझिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal, Nepal Us Relation, Us Deputy Foreign Minister Reached Nepal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com